1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Perfume की पूरी शीशी खाली कर देंगे तो भी नहीं होगा लाभ! लग्जरी लाइफ चाहिए तो इन पॉइंट्स पर लगाएं इत्र, शुक्र दिखाएंगे अपना कमाल

Perfume की पूरी शीशी खाली कर देंगे तो भी नहीं होगा लाभ! लग्जरी लाइफ चाहिए तो इन पॉइंट्स पर लगाएं इत्र, शुक्र दिखाएंगे अपना कमाल

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 27, 2026 08:00 pm IST,  Updated : May 27, 2026 08:03 pm IST

Venus Remedies: कुछ प्राकृतिक खुशबू वाले इत्र बेहद शुभ माने गए हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शरीर के कुछ पॉइंट्स पर इत्र लगाने से शुक्र एक्टिव होता है। इससे आकर्षण, आत्मविश्वास और धन में वृद्धि होती है। जानिए किन शरीर के किन पॉइंट्स पर परफ्यूम लगाना शुभ होता है।

Venus Remedies- India TV Hindi
ज्योतिष शास्त्र में इत्र लगाने के फायदे Image Source : MAGNIFIC

Venus Remedies: शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता और लग्जरी लाइफ का कारक माना जाता है। शुक्र को मजबूत करने के लिए खुशबू और इत्र का महत्व बताया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सिर्फ महंगा परफ्यूम लगाना ही काफी नहीं, बल्कि उसे शरीर के सही पल्स पॉइंट्स पर लगाना ज्यादा असरदार होता है। इन खास जगहों पर इत्र लगाने से शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है और व्यक्ति के जीवन में आकर्षण, धन और सुख सुविधाओं में वृद्धि होने लगती है। जानिए कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के आसान उपाय।
 
 
पल्स पॉइंट्स क्या हैं
 
पल्स पॉइंट्स यानी के नाड़ी बिंदू बॉडी के वो पॉइंट्स हैं, जहां नसें त्वचा के सबसे करीब होती हैं। इन बिंदुओं पर हल्की गर्माहट होती है। इन हिस्सों पर लगाया गया परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकता है और उसकी खुशबू बेहतर तरीके से फैलती है। यहां इत्र लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में पॉजिटिव बदलाव आते हैं।
  1. गर्दन और कान के पीछे: शरीर के इन हिस्सों पर इत्र लगाने से वाणी में मिठास आती है। ऐसा माना जाता है कि इससे लोगों के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं और धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं। यह जगह सबसे प्रभावशाली पल्स पॉइंट्स में मानी जाती है।
  2. कोहनी: कोहनी के अंदरूनी भाग पर परफ्यूम लगाने से आपकी पर्सनालिटी निखरती है। माना जाता है कि शरीर के इस हिस्से पर ऊर्जा सबसे ज्यादा एक्टिव होती है। यहां ज्योतिषाचार्यों द्वारा सही खुशबू वाली इत्र लगाने की सलाह दी जाती है। 
  3. कलाई पर इत्र: दोनों हाथों की कलाई पर इत्र लगाने को शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, इससे पर्सनालिटी में आकर्षण बढ़ता है। करियर में सम्मान मिलने की संभावना भी बढ़ती है। यह उपाय नौकरी और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में लाभकारी माना है।
  4. नाभि और कॉलरबोन: पेट पर नाभि के आसपास इत्र लगाने को प्रेम और रोमांस से जोड़कर देखा जाता है। यह हिस्सा शुक्र, रोमांस और कामेच्छा से जुड़ा होता है। मान्यता है कि इससे लव लाइफ बेहतर रहती है। वहीं, कॉलरबोन के आसपास इत्र लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और लोगों पर मजबूत प्रभाव पड़ता है।
शुक्र और खुशबू का संबंध
 
ज्योतिष के अनुसार,  शुक्र मजबूत होने से ऐश्वर्य, आकर्षण और भौतिक सुखों का लाभ मिलता है। इसके कमजोर होने पर प्रेम, धन से जुड़ी परेशानियां बढ़ती हैं। हथेली में अंगूठे के नीचे वाले हिस्से को वीनस माउंट कहते हैं। ज्योतिष में इसे शुक्र का स्थान बताया है। माना जाता है कि यहां रोजाना हल्की खुशबू वाला इत्र लगाने से व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
 
सबसे अच्छे माने गए हैं ये इत्र
 
ज्योतिषाचार्यों की माने तो गुलाब, चंदन, चमेली और कमल की प्राकृतिक खुशबू वाले इत्र शुक्र को मजबूत करने में मददगार माने जाते हैं। ये खुशबुएं मन को शांत रखने के साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का काम भी करती हैं।
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: रसोई के इन नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, तवा और कढ़ाई से जुड़ी ये गलती डूबा सकती है भारी कर्ज में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।