1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र प्रवेश, जान लें किन राशियों को होगा लाभ और किसकी जिंदगी में आएंगी चुनौतियां

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र प्रवेश, जान लें किन राशियों को होगा लाभ और किसकी जिंदगी में आएंगी चुनौतियां

 Published : Jul 05, 2025 11:48 am IST,  Updated : Jul 05, 2025 11:48 am IST

सूर्य 6 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक भी रहेगा।

Surya Gochar- India TV Hindi
सूर्य करने जा रहे पुनर्वसु नक्षत्र प्रवेश Image Source : FILE

ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 6 जुलाई को नक्षत्र प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य को यह गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में होने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य और गुरु को मित्र ग्रह कहा गया है। ऐसे में यह कुछ राशियों को शुभ परिणाम देंगे। वहीं, कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन चुनौती लाने जा रहे हैं, जिस कारण उनके करियर और आर्थिक जीवन में बेहद सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

इन राशियों के लिए है फायदेमंद

मेष राशि

इन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह उन कामों को भी अंजाम देंगे जिनसे ये घबराते हैं। ऑफिस में सीनियर्स भी आपके काम की तारीफ करेंगे। पिता से कोई पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को धन कमाने के के लिए नए स्त्रोत भी मिल सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के समर्थकों में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि

सूर्य को पुनर्वसु नक्षत्र में आना इनके लिए फायदेमंद होगा। अगर रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी कोई रचना इस दौरान नाम कमा सकती है। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा और बिगड़ते काम भी बन जाएंगे। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

कन्या राशि

सूर्य की चाल में बदलाव होना आपके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में आप एक्टिव होंगे और अपने दायित्वों को निभाएंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय का निवेश इस दौरान आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी संभावना है। कारोबारियों की अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। विदेशों में जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे हैं तो उनका सपना सच हो सकता है। संतान पक्ष से इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने का योग है।

ये राशियां रहेंगे परेशान

वृषभ राशि

सूर्य गोचर के दौरान इन राशि के जातको की वाणी प्रभावित हो सकती है। आप पर क्रोध हावी हो सकता है, जिससे सामाजिक और पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है। इस राशि के कारोबारियों को अपने गर्म मिजाज के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, ऐसे में सावधान रहें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपको मानसिक परेशान रख सकता है। ज्यादा भरोसा किसी पर न करें, धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि

इन राशियों के लिए यह परिवर्तन भी कष्टकारी रहेगा। इस दौरान किसी चीज को लेकर अत्याधिक सोचेंगे और अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गलत संगति के कारण धन और समय दोनों बर्बाद हो सकते हैं। मेहनत के मुताबिक फल मिलने से निराशा हाथ लग सकती है।

धनु राशि

वैवाहिक जीवन में जातकों को सतर्क रहना होगा। दांपत्य जीवन में बाहरी लोगों की दखल के कारण परेशानी आ सकती है ऐसे में सावधान रहें। सेहत के प्रति भी सतर्क रहें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 
देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घाटे में चल रहा व्यापार भी करने लगेगा पैसों की बारिश
आज खत्म हो रही जगन्नाथ यात्रा, अब घर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; जानें क्या है 'बाहुड़ा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।