Surya Gochar: सूर्य ग्रह 14 मार्च को अपने मित्र बृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर जाएंगे। मीन राशि में पहले से ही शुक्र और बुध ग्रह विराजमान हैं ऐसे में सूर्य की इन ग्रहों से युति राजयोग का निर्माण भी करेगी। बुध के साथ सूर्य की युति से जहां बुधादित्य राजयोग बनेगा वहीं शुक्र से सूर्य की युति शुक्रादित्य योग बनाएगी। इन शुभ योगों के बनने से राशिचक्र की सभी राशियों को अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि राशिचक्र की 2 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए सूर्य का मीन राशि में जाना और राजयोग का निर्माण करना बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं।
मिथुन राशि
सूर्य ग्रह का गोचर आपकी राशि में 10वें भाव में होगा। इस भाव में सूर्य के होने से आपको जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सूर्य मीन राशि में बैठकर आपके राशि के स्वामी बुध से भी युति बनाएंगे और बुधादित्य राजयोग बनेगा। इसके चलते करियर और कारोबार के क्षेत्र में उपलब्धियां आप छू सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें होली के बाद मनचाही नौकरी मिल सकती हैं। निवेश किया गया धन कई गुना बढ़कर आपके पास आ सकता है। सरकारी क्षेत्रों से भी इस राशि वालों को लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपके कार्य करने की गति तीव्र होगी जिससे अटके कार्य भी पूरे हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपको नए संपर्क मिलेंगे जिससे आने वाले समय में आप बुरी परिस्थितियों से बच सकते हैं।
वृश्चिक राशि
सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर के बाद आपको नई दिशा मिल सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों की योजनाएं पूरी होंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। समाज के गणमान्य लोगों से आपका मेलजोल बढ़ सकता है। करियर से जुड़ी कई समस्याएं इस दौरान दूर हो सकती है। अटका हुआ धन वापस आएगा और संचित धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। वैवाहिक और प्रेम जीवन में भी अनुकूल बदलाव इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं। नव विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छे बदलाव भी आपको देखने को मिलेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Holi 2025: आज होली के दिन करें ये आसान सा उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली