1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ, किसके लिए प्रतिकूल; यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ, किसके लिए प्रतिकूल; यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 20, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 03:48 pm IST

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात्रि में लगेगा। यह ग्रहण कन्या राशि में लगने वाला है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह ग्रहण कैसा रहने वाला है।

Solar Eclipse - India TV Hindi
सूर्य ग्रहण 2025 Image Source : UNSPLASH

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। बता दें कि यह ग्रहण भारतीय समयानुसार आज रात 11 बजे से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण दक्षिण आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अटार्कटिका में दिखाई पड़ेगा। साथ ही फिजी, अमेरिकन समोआ, न्यूजीलैण्ड में दृश्य होगा। इस ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा और क्या उपाय सभी राशियों को करने चाहिए, आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से। 

मेष राशि-  यह सूर्यग्रहण आपके छठे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में - छठवें स्थान का संबंध आपके मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है। इस ग्रहण के प्रभाव से शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, संभलकर रहें और दोस्तों का साथ बनाये रखें। साथ ही इस ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिये- कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। 

वृष राशि- यह सूर्यग्रहण आपके पांचवे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में पांचवे स्थान का संबंध विद्या, गुरु, संतान एवं विवेक से है और साथ ही रोमांस आदि विषयों से है। अतः आपकी इन सब स्थितियों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- पक्षियों को दाना डालना चाहिए। यहां एक बात का जरुर ध्यान रखें की दाना कबूतरों को नहीं डालना है। 

मिथुन राशि- यह सूर्यग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि-भवन और वाहन से है। लिहाजा सूर्य का यह ग्रहण माता के साथ आपके रिश्ते पर और भूमि-भवन और वाहन पर लगेगा। लिहाजा किसी काम में आपको माता से सहयोग पाने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अतः ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए। 

कर्क राशि- यह सूर्यग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है। लिहाजा इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपका अपने भाई-बहनों से रिश्ते पर प्रभाव पड़ेगा। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए।

सिंह राशि- यह सूर्यग्रहण आपके दूसरे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दूसरे स्थान का सम्बन्ध धन तथा आपके स्वभाव से होता है। अतः यह ग्रहण आपके व्यवहार पर लगेगा। आज किसी से बात करते समय आपको अपनी भाषा का खास ख्याल रखना चाहिए। अपने पैसों को संभाल कर रखना चाहिए। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- आपको नारियल, नारियल का तेल या कुछ बादाम मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दान करना चाहिए। 

 
कन्या राशि- यह सूर्यग्रहण आपके पहले स्थान यानि लग्न स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में पहला स्थान स्वयं का स्थान होता है, शरीर का होता है। अतः यह ग्रहण स्वयं आप पर और आपके शरीर पर लगेगा। आज आपके अन्दर ऊर्जा की कमी रहेगी। लिहाजा इस ग्रहण की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- आपको सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए।

तुला राशि- यह सूर्यग्रहण आपके 12 वें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, आपके खर्चों से है। लिहाजा आपके शैय्या सुख और आपके खर्चों पर यह ग्रहण लगेगा। आपको शैय्या सुख पाने में मुश्किलें होंगी और आपके खर्चों में बढ़त होगी। लिहाजा इस ग्रहण की अशुभता से बचने के लिये- अपने घर की खिड़की, दरवाज़े खुले रखने चाहिए और घर में उचित मात्रा में रोशनी रखनी चाहिए।

वृश्चिक राशि- सूर्यग्रहण आपके 11वें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आपकी आमदनी और कामना पूर्ति से है। लिहाजा इस ग्रहण का असर आपकी आमदनी और आपकी इच्छाओं पर होगा। आपको अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करने में परेशानी आ सकती है।अतः सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 मूली या 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान दे आएं।

धनु राशि- यह सूर्यग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध आपके करियर, पिता तथा राज्य से है। इस ग्रहण का प्रभाव आपके खुद के और आपके पिता के करियर के ऊपर रहेगा। आपको अपने करियर के डिसीजन लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लिहाजा इस ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिये- सफेद या शरबती रंग की टोपी या पगड़ी सिर पर पहनें।

मकर राशि- यह सूर्यग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में नवें स्थान भाग्य से संबंध रखता है। लिहाजा आपके भाग्य पर, आपकी किस्मत पर यह ग्रहण लगेगा। इस दौरान आपकी किस्मत आपका पूरी तरह से साथ नहीं दे पायेगी। तो अपने भाग्य को ग्रहण के प्रभाव से बचाने के लिये- आपको मन्दिर में गुड़ का दान करना चाहिए।

कुम्भ राशि- यह सूर्यग्रहण आपके आठवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध आपकी आयु से है। लिहाजा सूर्य का यह ग्रहण आपकी आयु पर लगेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। तो सूर्य के इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें। 

मीन राशि- यह सूर्यग्रहण आपके सातवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से होता है। लिहाजा जीवनसाथी से आपके संबंधों पर सूर्य का यह ग्रहण लगेगा। अतः अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें। सूर्य के इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- भोजन करने से पहले रोटी के एक टुकड़े की अग्नि में आहुति देनी चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Sarva Pitru Amavasya 2025: सर्वपितृ अमावस्या के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, पितरों का बरसेगा असीम आशीर्वाद

Surya Grahan Date and Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा, सूतक काल कब से कब तक रहेगा? यहां पाएं सारी जरूरी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।