1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करते ही शुरू होगा 'नौतपा', 25 मई के बाद 3 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करते ही शुरू होगा 'नौतपा', 25 मई के बाद 3 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 21, 2026 06:54 am IST,  Updated : May 21, 2026 06:54 am IST

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 25 मई को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और नौतपा की शुरुआत होगी। ऐसे में नौतपा के 9 दिन 3 राशियों के लिए बेहद उतार-चढ़ाव भरे रहे सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय इनको करने चाहिए जिससे प्रतिकूल प्रभाव से ये बच सकते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।

Surya Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन Image Source : FREEPIK

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 25 मई 2026 को चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत होती है। इसलिए 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। वहीं सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर के दौरान राशिचक्र की 3 राशियों को जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में उचित परिणाम भी इन्हें देखने को मिलेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि सूर्य नक्षत्र परिवर्तन के बाद किन राशियों के जीवन में हलचल मचाने वाले हैं।  

मिथुन राशि 

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन और नौतपा की शुरुआत आपके लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ नोकझोंक हो सकती है जिससे आपकी छवि पर भी बुरा असर देखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा, इस दौरान निवेश करने से बचें। इस राशि के कुछ लोग क्रोध में आकर कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे इनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आ सकता है इसलिए क्रोध करने से बचें। हालांकि विदेशों से जुड़े कारोबार में इन्हें लाभ मिलने के योग हैं। उपाय के तौर पर मिथुन वालों को सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 

सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और करियर पर बुरे प्रभाव डाल सकता है। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के होने से आपको सिर में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और साथ ही योग को जीवनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस राशि के जो जातक विवाह के बंधन में बंध चुके हैं उनको पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा नहीं तो अलगाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति भी इस दौरान डगमगाएगी। हालांकि उन लोगों को लाभ मिल सकता है जो साझेदारी में कारोबार करते हैं। उपाय के तौर पर सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए। 

कुंभ राशि 

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से आपको करियर और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा और साथ ही घर में सामंजस्य बिठाने के लिए प्रयास करने होंगे। इस राशि के जातकों को धन का लेन-देन भी समझदारी से करने की आवश्यकता होगी, वरना आर्थिक हानि हो सकती है। करियर के क्षेत्र से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला इस दौरान न लें चाहे कार्यक्षेत्र का माहौल कितना ही बुरा क्यों न हो। इस राशि के कुछ जातकों को मानसिक तनाव भी हो सकता है। हालांकि भूमि-भवन से जुड़ा कोई मुद्दा हल हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको गुड़ या चने का दान करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Panchdhatu Ka Kada: पंचधातु का कड़ा बना देता है 4 राशियों को मालामाल, जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।