Numerology 07 August 2025:आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1. आज आप बड़े निर्णय लेते समय घर के सदस्यों से सलाह-मशवरा जरुर कर लें।
- मूलांक 2. आज कला के क्षेत्र में आप अच्छा परफॉर्म करेंगें, जिससे आपका मान–सम्मान बढेगा।
- मूलांक 3. आज आप व्यवसाय से सम्बन्धित कुछ परिवर्तन कर सकते हैं जिससे काम की उपयोगिता बनी रहें।
- मूलांक 4. आज आप जीवनसाथी के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे, घर का वातावरण आनंद से भरा रहेगा।
- मूलांक 5. आज का दिन आपको शुभ अवसर प्रदान करने वाला है, जिससे आपके जीवन में तरक्की होगी।
- मूलांक 6. आज आपको अपनी योग्यता व क्षमता दूसरों के समक्ष जाहिर करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
- मूलांक 7. आज आप अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर रहेगे, आप माता जी से इस विषय पर बातचीत कर सकते हैं।
- मूलांक 8. आज आप आलस को त्यागकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगें, जिसमें आप काफी हद तक सफल रहेंगें।
- मूलांक 9. आज व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी और आपकी इनकम में भी इजाफा होगा।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
जब प्रेमानंद महाराज की छाती पर चढ़ गया था भूत, ऐसे छुड़ाया था पीछा