1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर 95 सालों के बाद बना है दुर्लभ संयोग, जान लें राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर 95 सालों के बाद बना है दुर्लभ संयोग, जान लें राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 06, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 03:55 pm IST

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर 95 सालों के बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जिसके चलते इस बार रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं रक्षाबंधन पर बनने वाले संयोग के बारे में।

Raksha Bandhan 2025- India TV Hindi
रक्षाबंधन Image Source : UNSPLASH

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक राखी का त्योहार साल 2025 में 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल एक ऐसा संयोग भी इस दिन बन रहा है जिसने राखी के त्योहार को और भी खास बना दिया है। आज हम आपको इस दुर्लभ संयोग के साथ ही आपको बताएंगे कि राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय कब से कब तक रहेगा। 

रक्षाबंधन पर दुर्लभ संयोग

साल 2025 में रक्षाबंधन के दिन नक्षत्र, वार, राखी बांधने का समय, पूर्णिमा तिथि का आरंभ और अंत लगभग 1930 के रक्षाबंधन के दिन की तरह ही है। इसलिए ज्योतिषाचार्यों के द्वारा इसे दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। 1930 में रक्षाबंधन 9 अगस्त को ही मनाया गया था और उस दिन भी शनिवार ही था। ठीक इसी तरह 2025 में ही 9 अगस्त को ही रक्षाबंधन है और इस साल भी रक्षाबंधन पर शनिवार ही है। 1930 में सावन पूर्णिमा और 2025 की सावन पूर्णिमा की शुरुआत का समय भी लगभग एक जैसा है। 1930 में भी सौभाग्य योग और श्रवण नक्षत्र था जो इस साल भी है। इसीलिए ज्योतिषाचार्य इसे बेहद दुर्लभ संयोग मान रहे हैं। आइए अब जान लेते हैं कि रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय और शुभ योगों के बारे में।  

राखी के दिन हैं ये शुभ संयोग

रक्षाबंधन 2025 पर सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, बव और बालव नाम के शुभ संयोग भी विराजमान रहेंगे। इन शुभ योगों में राखी बांधने के साथ ही ईश्वर की पूजा और दान-पुण्य करना भी बेहद शुभ साबित होगा। 

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का सबसे शुभ समय 

रक्षाबंधन के दिन 1930 के बाद जो दुर्लभ संयोग बन रहा है उसका लाभ आपको सही मुहूर्त में राखी बांधकर उठाना चाहिए। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी नहीं है इसलिए राखी बांधने के लिए सारा दिन ही शुभ होगा। हालांकि सबसे शुभ समय की बाद की जाए तो 9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 1 बजकर 24 मिनट तक का समय राखी बांधने के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

3, 5 या 7...राखी बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए?

Raksha Bandhan Mantra: राखी बांधते समय इस मंत्र को जरूर बोलें, भगवान करेंगे भाई की रक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।