1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि-चंद्रमा की युति से पूर्णिमा की सुबह बनेगा विष योग, 3 राशियों को सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा सतर्क

शनि-चंद्रमा की युति से पूर्णिमा की सुबह बनेगा विष योग, 3 राशियों को सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा सतर्क

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 24, 2026 07:10 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 07:10 pm IST

शनि और चंद्रमा के बीच पूर्णिमा के दिन यानि 26 सितंबर को युति होगी। इस युति के चलते विष योग का निर्माण होगा। विष योग के चलते कुछ राशियों को जीवन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में ।

Vish Yog- India TV Hindi
विष योग Image Source : MAGNIFIC

चंद्रमा 26 सितंबर की सुबह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे जहां शनि ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में शनि-चंद्रमा के बीच युति होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि-चंद्रमा की युति से विष योग का निर्माण होता है। ऐसे में 26 सितंबर, पूर्णिमा के दिन भी विष योग मीन राशि में बनेगा। विष योग के चलते मेष, सिंह और तुला राशि वालों को जीवन में सतर्कता बरतनी होगी। 

मेष राशि 

विष योग का निर्माण आपके द्वादश भाव में होगा जोकि हानि का कारक भाव कहा जाता है। विष योग के दौरान आपको आर्थिक पक्ष को लेकर बेहद सावधान रहना चाहिए, अचानक से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। उधार का लेन-देन करने से बचें। इस राशि के जातकों को सेहत को लेकर भी सतर्कता बरतनी होगी। कुछ लोगों को आंखों और सिर से जुड़ी परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वाले किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों विष योग का निर्माण आपके अष्टम भाव में होगा जोकि भय, दुर्घटना आदि का कारक माना जाता है। विष योग के दौरान आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही सेहत को लेकर भी कोताही न बरतें। इस राशि के जातकों को करियर और आर्थिक पक्ष से जुड़ा कोई भी फैसला बिना सलाह के नहीं लेना चाहिए। सट्टेबाजी से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए सही रहेगा। आर्थिक पक्ष विष योग के चलते डगमगा सकता है। उपाय के तौर पर सिंह राशि के लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

तुला राशि 

तुला वालों विष योग का निर्माण आपके छठे भाव में होगा। इस भाव में विष योग के बनने से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गलत खानपान करेंगे तो कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है इसलिए सतर्क रहें। इसके साथ ही गुप्त शत्रुओं से भी सावधान आपको रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में राज की बातें किसी से भी साझान न करें। इसके साथ ही आर्थिक पक्ष भी थोड़ा डगमगा सकता है, न चाहते हुए भी धन खर्च करने की नौबत आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में बेहद सावधान आपको रहना होगा। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

पितृपक्ष के दौरान राशि के अनुसार करें उपाय, पितरों की बरसेगी कृपा और जीवन में भी आ सकते हैं सुखद बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।