Numerology 1 August 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1. आज परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर विचार होगा और घर के सभी सदस्य खुश होंगे।
- मूलांक 2. आज आप किसी नए काम के लिए उत्साहित बने रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- मूलांक 3. आज आप किसी अजनबी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपकी मदद से उनका जीवन बदल जायेगा।
- मूलांक 4. आज आप अपने काम से ऑफिस के सभी व्यक्तियों को खुश कर देंगें, जिससे सभी कर्मचारी आपकी तारीफ करेंगे।
- मूलांक 5. आज दोपहर बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न और शांत रहेगा।
- मूलांक 6. आज आपका मन भक्ति भावना से भरा रहेगा, आप पास के किसी मंदिर जा सकते है जहाँ आपका काफी समय बीतेगा।
- मूलांक 7. आज आप किसी जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभायेंगें, जिससे आपको खुद पर गर्व होगा।
- मूलांक 8. आज आप घर के माहौल पर बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना करने दें और अपनी सूझ – बूझ से सुलझाने का प्रयास करें।
- मूलांक 9. आज आप जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय लेनें से बचें, तो आपके लिए अच्छा होगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Putrada Ekadashi: 4 या 5 अगस्त कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि और महत्व
रक्षाबंधन पर बन रहा है शनि-मंगल का शक्तिशाली राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ