1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 12 January 2025: मूलांक 1 वालों को आज मिलेगा मेहनत का परिणाम, जानें आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Numerology 12 January 2025: मूलांक 1 वालों को आज मिलेगा मेहनत का परिणाम, जानें आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 12, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jan 12, 2025 06:30 am IST

Numerology 12 January 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (12 जनवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष - India TV Hindi
आज का अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

Numerology 12 January 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इंद्र योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। अंक ज्योतिष ज्योतिष जिसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से खुशी होगी, आप नया टारगेट बनाने का विचार करेंगे।
  • मूलांक 2- आज अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
  • मूलांक 3- आज आप बर्थडे पार्टी अटेंड कर सकते हैं, जहां आप खूब एंजॉय करेंगे।
  • मूलांक 4- अपने स्वभाव को पूरी तरह से बेहतरीन रखें, जिससे लोग आपसे खुश होंगे।
  • मूलांक 5- जीवनसाथी के साथ आज पुरानी बाते करेंगे और कुछ अच्छे पलों को याद करेंगे।
  • मूलांक 6- आज अपने कारोबार को लेकर भरपूर मेहनत करेंगे और इसका फायदा भी आपको मिलेगा।
  • मूलांक 7- आज विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगे, सफलता भी मिलेगी।
  • मूलांक 8- आज आपके द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट लोगों को बहुत पसंद आएगी।
  • मूलांक 9- आज वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो घरवालों की राय अवश्य लें।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2025: 14 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर में गोचर, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान के बाद करना चाहिए इन मंदिरों के दर्शन, वरना अधूरी मानी जाएगी तीर्थयात्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।