1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 21 February 2025: आज इस मूलांक वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, बिजनेस में ये लोग पाएंगे बड़ा लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 21 February 2025: आज इस मूलांक वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, बिजनेस में ये लोग पाएंगे बड़ा लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 21, 2025 06:30 am IST,  Updated : Feb 21, 2025 06:30 am IST

Numerology 21 February 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (21 फरवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE

Numerology 21 February 2025: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज का दिन तरक्की के रास्ते खोलेगा, साथ ही रूका हुआ धन भी वापस मिलेगा।
  • मूलांक 2- आज आप किसी मंदिर जाकर थोड़ा समय बिताएंगे आपके मन में भक्ति का भाव रहेगा।
  • मूलांक 3- आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी।
  • मूलांक 4- ऑफिस की प्रेजेंटेशन को लेकर थोड़ा व्यस्त रहेंगे, सीनियर्स को आपके आइडियाज काफी पसंद आएंगे।
  • मूलांक 5- आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पसंदीदा जगह घूमने जायेंगे, रिश्ता मधुर बनेगा।
  • मूलांक 6- आज आप अपने मित्र के किसी काम में सहायता करेंगे, आपको अच्छा फील होगा।
  • मूलांक 7- आज का दिन आपके लिए खुशिया ही खुशिया लेकर आया है, आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।
  • मूलांक 8- नए कार्य की शुरुआत आपको तरक्की तक लेकर जाएगी, बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा।
  • मूलांक 9- राजनीति में आपका पद बढ़ेगा, साथ ही कुछ नया काम करने का विचार बनायेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या के दिन करें पितृ स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, पूर्वज बरसाएंगे आशीर्वाद

महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।