1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 25 December 2024: सेहत को लेकर लापरवाही इस मूलांक वालों को पड़ेगी भारी, धन को लेकर सतर्क रहें ये लोग, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 25 December 2024: सेहत को लेकर लापरवाही इस मूलांक वालों को पड़ेगी भारी, धन को लेकर सतर्क रहें ये लोग, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 25, 2024 06:30 am IST,  Updated : Dec 25, 2024 06:30 am IST

Numerology 25 December 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (25 दिसंबर 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष 25 दिसंबर Image Source : RELIGION

Numerology 25 December 2024: आज पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज मदनमोहन मालवीय जी की जयंती है साथ ही आज क्रिसमस-डे मनाया जायेगा।  अंकज्योतिष ज्योतिष जिसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आप अपने दोस्तों से फ़ोन पर बातचीत करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
  • मूलांक 2-  किसी काम में मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आपकी ख़ुशी देखने लायक होगी।
  • मूलांक 3- आज आपको बाहर के खाने से परहेज करना बेहतर रहेगा, जिससे आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। 
  • मूलांक 4- आज समाज में आपके कार्यों की वजह से सम्मान बढ़ जायेगा, आप गर्व महसूस करेंगे।
  • मूलांक 5- आज शाम को आप दोस्तों के साथ खेलने का प्रोग्राम बनायेंगे, आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
  • मूलांक 6-  आज का दिन किसी से चल रही अनबन को दूर करने के लिए बढ़िया है, आप कोशिश कर सकते हैं।
  • मूलांक 7- जीवनसाथी के साथ आज पुरानी बाते करेंगे और कुछ अच्छे पलों को याद करेंगे।
  • मूलांक 8- आज आप किसी की बर्थडे पार्टी अटेंड कर सकते हैं, जहाँ आप खूब इंजॉय करेंगे।
  • मूलांक 9- आज आपके लिए जश्न का दिन है, क्योंकि आपके सपनों को आज नयी पहचान मिलने वाली हैं।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

क्या स्त्रियां शंख बजा सकती हैं? क्या कहते हैं धर्म शास्त्र, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Mahakumbh: महाकुंभ में जा रहे हैं संगम नगरी तो इस मंदिर में जरूर टेकें मत्था, वरना अधूरी रह जाएगी यात्रा!

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।