1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 27 May 2025: मूलांक 3 और 9 वालों की दूर होंगी परेशानियां, इन लोगों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 27 May 2025: मूलांक 3 और 9 वालों की दूर होंगी परेशानियां, इन लोगों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 27, 2025 06:32 am IST,  Updated : May 27, 2025 06:32 am IST

Numerology 27 May 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (27 मई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE IMAGE

Numerology 27 May 2025: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 10बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की भौमवती अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आपनी वाणी में मधुरता रखें, इससे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
  • मूलांक 2- आज ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिनके साथ आप नये विचारों पर काम कर सकते हैं।
  • मूलांक 3- आज आपके साथ नए लोग जुड़ेंगे, आपका समाज में बोलबाला बना रहेगा।
  • मूलांक 4- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा, नए बिजनेस की योजना बनायेंगे।
  • मूलांक 5- आज दोस्त को परेशान देखकर आप उसको हौसला देंगे, उसकी समस्या कम होगी।
  • मूलांक 6- आज आप बेवजह अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे और किसी काम में पूरे तन-मन से लगे रहेंगे।
  • मूलांक 7- राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में गौरव बढ़ेगा | साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • मूलांक 8- आज आप जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देंगे, आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
  • मूलांक 9- जीवन में चल रही परेशानियां आज ख़त्म हो जायेगी और जिंदगी की नई शुरुआत होगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2025: जून से पहले शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, जानें मेष से लेकर मीन राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

yeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या की रात कर लें इन सात में से कोई 1 उपाय, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।