1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 29 January 2024: ये मूलांक वाले करियर में हासिल करेंगे नया आयाम, दोगुनी होगी कमाई, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 29 January 2024: ये मूलांक वाले करियर में हासिल करेंगे नया आयाम, दोगुनी होगी कमाई, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 29, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 08:01 am IST

Numerology 29 January 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (29 जनवरी 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 29 January 2024- India TV Hindi
Numerology 29 January 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 29 January 2024: आज 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार है। आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक- 1 आज आपके लंबे समय से रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे, जीवन में नए अवसर की तलाश कर रहे हैं तो आपको निश्चित ही उसमें सफलता मिलेगी।

मूलांक- 2 आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।
मूलांक- 3 आज किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा, उनके साथ हंसी मजाक में समय व्यतीत होगा।
मूलांक- 4 आज आपका रुका हुआ धन अचानक वापस मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक- 5 रोजगार में बढ़ोतरी के लिए आज आप कुछ योजनाएं बना सकते है, जिसका अच्छा लाभ देखने को मिलेगा।
मूलांक- 6 आज शोध से जुड़े छात्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।
मूलांक- 7 आज बिजनेस में कोई नई डील हाथ लग सकती है, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
मूलांक- 8 आज सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी सराहना होगी, इससे आपका उत्साह बढ़ेगा।
मूलांक- 9 बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा है, माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Business Horoscope 29th January to 4th February 2024: शुभ ग्रहों के योग से इन राशियों को व्यापार में होगा बंपर लाभ, पढ़ें साप्ताहिक बिजनेस राशिफल

Weekly Finance Horoscope 29th January to 4th February 2024: इस सप्ताह इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, इन्हें धन के मामले में बरतनी होगी सावधानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।