1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 04 January 2024: इन मूलांक वालों के कारोबार में लगेगा चार चांद, होगा मोटा मुनाफा, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 04 January 2024: इन मूलांक वालों के कारोबार में लगेगा चार चांद, होगा मोटा मुनाफा, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 04, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 06:57 pm IST

Numerology 4 January 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (4 जनवरी 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 4 January 2024- India TV Hindi
Numerology 4 January 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 04 January 2024: आज 4 जनवरी 2024 दिन गुरुवार है। आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज आपके घर पर मांगलिक कार्यक्रम हो सकता हैं, माहौल भागदौड़ भरा रहेगा।

मूलांक-2 आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे आपको मन की शांति मिलेगी।
मूलांक-3 आज के दिन आपको व्यापार के क्षेत्र में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपका पूरा दिन व्यस्त रहेगा।
मूलांक-4 आज किसी व्यक्ति की कही गई बातों की वजह से आप थोड़ी उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा।
मूलांक-5 आज आपके साथ कुछ नए लोग जुड़ने वाले है जो आपके व्यापार के क्षेत्र में आपकी मदद करेंगे।
मूलांक-6 कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का काम आज समय से पूरा होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।
मूलांक-7 आज आप किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी कार्य योजना पर विचार करेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा।
मूलांक-8 आज अपनी परोपकार की भावनाओं से लोगों की मदद कर पाएंगे।
मूलांक-9 आज बेफिजूल के खर्चों से बचना चाहिए साथ ही अपने बैंक बैलेंस को मजबूत बनाएं। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Monthly Horoscope January 2024: नए साल में इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, जानिए जनवरी का महीना आपके लिए क्या नया लाएगा?

Ekadashi 2024: कहीं छूट न जाए साल 2024 की पहली एकादशी का व्रत, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।