Vastu Tips: हनुमान जन्मोत्सव के दिन घऱ में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर को स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। साल 2026 में 2 अप्रैल के दिन हनुमान जन्मोत्सव है। इस दिन अगर आप हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर या मुर्ति को घर में लाकर सही विधि से स्थापित करते हैं तो आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही आपको वास्तु और मंगल दोष से भी निजात मिल सकती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर को घर में स्थापित करने की सही विधि।
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर स्थापित करने की विधि
- हनुमान जन्मोत्सव के दिन पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर को घर लाएं। आप जन्मोत्सव से पहले भी तस्वीर या मूर्ति घर ला सकते हैं लेकिन स्थापित आपको हनुमान जन्मोत्सव के दिन ही इसे करना चाहिए।
- हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह जल्दी उठकर आपको सबसे पहले स्नान ध्यान करना चाहिए और पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
- इसके बाद हनुमान जी की तस्वीर को पूजा स्थल पर रखकर सबसे पहले इसकी पूजा करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें और साथ ही गंगाजल से तस्वीर को शुद्ध करें। ट
- फिर जिस स्थान पर आप हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर को लगाना चाहते हैं उस स्थान को भी गंगाजल से शुद्ध करें। हनुमान जी की तस्वीर को उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
- अब सही स्थान पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर को स्थापित करके। धूप-दीप दिखाकर इसकी पूजा करें। फल-फूल आदि हनुमान जी को अर्पित करें।
- घर में हनुमान जी की तस्वीर को इतनी ऊंचाई पर लगाएं कि आसानी से आपकी नजर उस तस्वीर पर पड़े। ऐसा करने से जब भी आप हनुमान जी की तस्वीर को देखते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा आपको प्राप्त होती है।
- हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर को स्थापित करने के लिए हनुमान जयंती और मंगलवार के दिन को बेहद शुभ माना जाता है।
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर घर में लगाने के लाभ
अगर आप घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाते हैं तो आपको वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं कर पाती। शनि और मंगल दोष भी हनुमान जी की कृपा से दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। हनुमान जी बल, बुद्धि और भक्ति प्रदान करने वाले हैं। इसलिए इनकी तस्वीर घर में लगाने से आपको भी बौद्धि और शारीरिक शक्ति मिलती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें की पंचमुखी तस्वीर को लगाने के बाद नियमित या फिर हर मंगलवार को इसकी पूजा अवश्य करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Vastu Tips: चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी न करें, वरना झेलनी पड़ सकती हैं कई दिक्कतें