Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये फूल? बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये फूल? बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

Written By: Shailendra Tiwari @@Shailendra_jour Published : Feb 21, 2025 06:43 pm IST, Updated : Feb 21, 2025 06:43 pm IST

एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को उनकी मनपसंद चीजें जरूर उन्हें अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान जातक पर प्रसन्न होते हैं और उसके हर संकट को हर लेते हैं।

भगवान विष्णु- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO भगवान विष्णु

फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इस बार विजया एकादशी मनाई जा रही है। विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-पाठ का विधान है। ऐसे में माना जाता है कि विजया एकादशी के दिन भगवान की आराधना करने से जातक के सभी काम पूर्ण हो जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है भगवान विष्णु को अगर श्रद्धा भाव से कुछ भी चढ़ाया जाए तो श्रीहरि जातक से प्रसन्न होते हैं और अगर इस दिन उनका प्रिय फूल चढ़ाया जाए तो वे अति प्रसन्न हो जाते हैं और जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

कब मनाई जाएगी विजया एकादशी?

हिंदू पंचांग की मानें तो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में एकादशी तिथि का आरंभ 23 फरवरी 2025 को दोपहर 01.55 बजे होगा और तिथि का समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 01.44 बजे होगा। उदया तिथि की मान्यता के कारण विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को रखा जाएगा।

मान्यता के मुताबिक, भगवान विष्णु को पूजा के दौरान उनके प्रिय चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए इससे जातक के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। भगवान विष्णु को कुछ फूल इस दिन जरूर चढ़ाने चाहिए, ऐसे में आइए जानते हैं कौन से फूल?

गेंदे का फूल

अगर जातक के जीवन में पारिवारिक कलह चल रही है तो आपको भगवान विष्णु के चरणों में गेंदे के पुष्प इस दिन जरूर चढ़ाने चाहिए। भगवान विष्णु पारिवारिक कलह को शांत कर जातक को शुभ फल प्रदान करेंगे। 

कदंब का पुष्प

अगर आप भगवान विष्णु से धन की लालसा रखते हैं तो आपको इस तिथि पर कदंब के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। माना जाता है कि कदंब का पुष्प भगवान विष्णु और उनके अवतार भगवान कृष्ण को अति प्रिय है।

कमल का पुष्प

अगर आप चाहते हैं मां आपके घर वास करें तो आपको इस दिन भगवान विष्णु को कमल का पुष्प जरूर चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि कमल का पुष्प भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को बेहद पसंद है।

गुड़हल का फूल

अगर आप आर्थिक संकट से परेशान हैं तो इस तिथि पर गुड़हल का पुष्प जरूर श्रीहरि के चरणों में जरूर चढ़ाएं। इससे जातक के जीवन में धन के योग बनने लगते हैं और जल्द ही उसे आर्थिक परेशानी से निजात मिल जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​एकादशी के दिन भूल कर भी न दान करें ये चीजें

शनिवार के दिन जरूर करें ये पाठ, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिल जाएगी राहत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement