Walking Style Astrology: हर व्यक्ति की चाल एक जैसी नहीं होती। कोई तेज चलता है तो कोई आराम से। इसी तरह कोई लंबे कदम बढ़ाते हुए चलता है तो कोई छोटे-छोटे स्टेप लेकर चलता है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति के चलने से तरीके से आप उसके जीवन से जुड़े कई गहरे राज जान सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसी चाल वालों का व्यक्तित्व कैसा होता है।
1. लंबे कदम लेकर चलना: महत्वाकांक्षी होने की निशानी
- जो लोग लंबे डग भरकर चलते हैं ऐसे लोग स्वभाव से बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। वे अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करते हैं और उन्हें पाने के लिए जी-जान लगा देते हैं।
- इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। इन्हें भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं होता, बल्कि वे भीड़ का नेतृत्व करने की चाह रखते हैं।
- इनके अंदर गजब का आत्मविश्वास होता है। ये मुश्किल समय में भी घबराते नहीं।
- ये लोग पॉजिटिव सोच वाले होते हैं।
2. तेजी से चलना: कर्मठ व्यक्तित्व की निशानी
- तेजी से चलने वाले लोग समय के पाबंद, कर्मठी और ऊर्जा से भरपूर होते हैं।
- अपने लक्ष्यों को लेकर एकदम स्पष्ट होते हैं और फालतू की चीजों में समय बर्बाद नहीं करते।
- ऐसे लोग अपने करियर में बहुत जल्दी ऊंचाइयों छूते हैं, हालांकि इनके अंदर धैर्य की थोड़ी कमी देखने को मिलती है।
3. सीना तानकर चलने वाले लोग: निडर स्वभाव की निशानी
- जो लोग चलते समय अपने कंधे एकदम सीधे और अपनी नजरें सामने रखते हैं वो ईमानदार और साहसी होते हैं।
- ऐसे लोग समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं।
- महान नायकों और योद्धाओं की चाल ऐसी ही होती है।
- कई बार ऐसी चाल वाले लोगों में थोड़ा अहंकार भी दिखाई देता है।
4. धीरे चलने वाले लोग: सोच-समझकर करते हैं काम
- जो लोग छोटे कदम लेकर चलते हैं वे कोई भी काम काफी सोच समझकर करते हैं।
- ये हमेशा सतर्क रहते हैं जिस वजह से इन्हें नुकसान होने की कम ही संभावना रहती है।
- हालांकि इनके अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी भी देखने को मिलती है।
5. पैर घसीटकर चलना: संघर्ष में बीतता है जीवन
- जो लोग पैर घसीटकर चलते हैं वो अक्सर परेशान रहते हैं।
- ऐसी चाल उदासी, थकान या अनिश्चितता को दर्शाती है।
- ऐसे लोगों को जीवन में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: