1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Wolf Moon On Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर दिखेगा वुल्फ मून, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी तगड़ी कमाई!

Wolf Moon On Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर दिखेगा वुल्फ मून, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी तगड़ी कमाई!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 02, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 01:35 pm IST

Wolf Moon On Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर दिखने वाला यह पूर्ण चंद्रमा (वुल्फ मून) कुछ राशियों के लिए भाग्य, धन और करियर में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। इसके प्रभाव से 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

paush purnima- India TV Hindi
पौष पूर्णिमा पर दिखेगा वुल्फ मून Image Source : CANVA

Wolf Moon On Paush Purnima 2026: वुल्फ मून नए साल का पहला पूर्ण चंद्रमा है जो पौष पूर्णिमा की रात में यानी 3 जनवरी को दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा से ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखेगा। खगोलविदों के अनुसार जनवरी महीने की पूर्णिमा को वुल्फ मून के नाम से जाना जाता है। दरअसल इस पूर्णिमा का ये नाम रखे जाने के पीछे एक खास वजह थी। प्राचीन समय में जब कड़ाके की ठंड पड़ती थी तब भेडियों की आवाज सुनाई देना शुरू हो जाता था इस वजह से इस पूर्णिमा का नाम भेड़िये यानी वुल्फ के नाम पर रख दिया गया। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के बेहद निकट और मिथुन राशि में स्थित होगा। चंद्रमा की ये स्थिति तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगी।  

वृषभ राशि

वुल्फ मून वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए वुल्फ मून करियर और कमाई दोनों के लिहाज से शानदार रहेगा। कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों की कोई डील फाइनल हो सकती है।अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए वुल्फ मून भाग्य के द्वार खोलेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नई योजनाओं से तगड़ी कमाई होगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। 

कैसे देखाई देगा वुल्फ मून

वुल्फ मून आंखों से आसानी से देखा सा सकेगा क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के निकट होगा, जिसके कारण चंद्रमा का आकार बड़ा दिखाई देगा। दूरबीन या किसी खगोलीय उपकरण से देखने पर ये और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा। ।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

यह भी पढ़ें:

Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ व्रत 6 जनवरी को, अगर पहली बार रख रही हैं ये व्रत तो जान लें इसकी संपूर्ण विधि

Numerology: अगर इस मूलांक का है आपका दोस्त तो रहें सावधान, राज की बातें नहीं रख पाते छुपाकर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।