1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Horoscope 2025: अपने जन्म समय के हिसाब से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2025

Horoscope 2025: अपने जन्म समय के हिसाब से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2025

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 06, 2025 07:00 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 07:00 am IST

Horoscope 2025: नया साल 2025 शुरू हो चुका है। ऐसे में आचार्य इंदु से जानिए कि जन्म समय के हिसाब से जातक का साल 2025 कैसा रहने वाला है।

राशिफल 2025- India TV Hindi
राशिफल 2025 Image Source : FILE IMAGE

Horoscope according to your birth timing: साल 2025 का आगमन हो चुका है। ऐसे में राशि के आधार पर हर कोई जान चुका है कि उसका यह साल कैसा बीतने वाला है। लेकिन आज हम आपको आपके जन्म समय के आधार पर भविष्यफल बताएंगे। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आपके जन्म समय के हिसाब से आपका साल 2025 कैसा रहने वाला है।  

1. अगर आपका जन्म सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच हुआ है तो यह साल आपके लिए नए किस्म की सफलता का स्वाद लेकर आया है। हालांकि आपकी रातों की नींद उड़ी रहेगी लेकिन आपकी बनायी हुई योजनाएं सफल होंगी। जीवन में कोई सैद्धांतिक परिवर्तन इस साल नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा।

2. अगर आपका जन्म सुबह 7 से 9 बजे के बीच हुआ है तो यह साल थोड़ा स्लो रहेगा।

3. अगर आपका जन्म सुबह 9 से 11 के बीच हुआ है तो इस साल बार-बार आपका मन उचटेगा, इसका असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ेगा। हौसला बनाए रखिए और सिद्धांतों से समझौता नहीं कीजिएगा तो जीत आपकी ही होगी।

4. अगर आपका जन्म दोपहर 11 से 1 के बीच हुआ है तो इस साल प्यार में शिकस्त के लिए तैयार रहिए। बाकी अन्य चीजों में कुल मिलाकर पिछले साल से बेहतर नतीजे आपको इस साल मिलेंगे।

5. अगर आपका जन्म दोपहर 1 से 3 के बीच हुआ है तो हर मोड़ पर मिलने वाली मुश्किलें इस साल आपकी जीवनशैली को प्रभावित करेंगी। गलतफहमी के शिकार होकर आपको किसी से उलझाव नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करेंगे तो फाइनेंस पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा

6. अगर आपका जन्म दोपहर बाद 3 से 5 के बीच हुआ है तो भले ही आप अपनी एम्बिशन्स को कम कर लें लेकिन आपकी भाग दौड़ कम होने का नाम नहीं लेगी।

7. अगर आपका जन्म शाम 5 से 7 के बीच हुआ है तो यह वर्ष आपके लिए विशेष उपलब्धियों का वर्ष होगा। मित्रों की मदद से कोई पुराना मुकदमा जीतेंगे। हौसला बुलंद होगा। साल में कभी भी आपको नींबू से फूड इंटोलरेन्स हो सकती है। ध्यान रखिएगा।

8. अगर आपका जन्म शाम 7 से 9 के बीच हुआ है तो आपको बिना मांगे मुराद पूरी होने वाली है। भारी यश और सम्मान प्राप्त होगा।

9. अगर आपका जन्म रात 9 से 11 के बीच हुआ है तो इस साल आप अपने लक्ष्य के लिए कोशिश करिए। किस्मत से अंधेरे में भी आपका पैर गड्ढे में नहीं जाएगा इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़िए।

10. अगर आपका जन्म रात 11 से 1 के बीच हुआ है तो यह साल आपके लिए मिश्रित पहल लेकर आया है। हौसला बनाए रखिए।

11. अगर आपका जन्म रात 1 से 3 के बीच हुआ है तो इस साल आपका हर्ष तत्व बढ़ेगा। यात्राएं होगी और आपकी टेरीटरी बढ़ेगी।

12. अगर आपका जन्म रात 3 से सुबह 5 के बीच हुआ है तो इस साल मेहनत ज्यादा है और रिजल्ट कुछ कम। क्रोध को आप अपनी पॉजिटिव शक्ति बनाएंगे तो सफलता मिलेगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

वार्षिक राशिफल 2025: इस साल इन राशि वालों की होगी छप्परफाड़ कमाई, धन-दौलत का लग जाएगा अंबार, जानें अपनी राशि का हाल

Varshik Career Rashifal 2025: साल 2025 में इन राशि के जातकों के करियर को मिलेगी नई ऊंचाई, नए पद की मिल सकती है जिम्मेदारी, पढ़ें करियर वार्षिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।