1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. किचन में करेंगे ये 7 गलतियां, कभी नहीं उबर पाएंगे उधारी से, हमेशा बनी रहेगी पैसों की किल्लत

किचन में करेंगे ये 7 गलतियां, कभी नहीं उबर पाएंगे उधारी से, हमेशा बनी रहेगी पैसों की किल्लत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 13, 2024 12:53 pm IST,  Updated : May 13, 2024 02:42 pm IST

वास्तु के अनुसार घर की रसोई में की गई कुछ गलतियां आपके आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Kitchen Vastu- India TV Hindi
Kitchen Vastu Image Source : FILE

घर की हर जगह वास्तु के अनुसार व्यवस्थित की गई हो तो जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। वास्तु के जानकार इस बात को गंभीरता से मानते हैं। घर के हर कोने को कैसे व्यवस्थित रखना है इसके बारे में वास्तुशास्त्र में विस्तार से बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको जानकारी देंगे कि, घर की रसोई में क्या गलतियां करने से आपको बचना चाहिए। आपकी ये गलतियां आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं। 

रसोई घर में कभी न करें ये गलतियां

  1. किचन में अग्नि, जल, पृथ्वी और आकाश सभी तत्व विद्यमान रहते हैं। रसोई के अलावा ऐसी कोई दूसरी जगह घर में नहीं होती, घर के पूजा स्थल के साथ ही रसोई को भी बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए कभी भी किचन में जूते-चप्पल लेकर आपको नहीं जाना चाहिए। साथ ही किचन के आस-पास जूते-चप्पल रखने की जगह भी आपको नहीं बनानी चाहिए। 

     

  2. कई लोग किचन में ही कूड़े की बाल्टी भी रख दते हैं, ऐसा करना आपको कर्ज में डूबो सकता है। वास्तु के अनुसार किचन में होने वाले कूड़े को जिस जगह आप डालते हैं वो किचन के बाहर होनी चाहिए। अगर ज्यादा दिन तक आप कूड़े को किचन में या घर में रखते हैं तो पैसों से जुड़ी दिक्कतें बार-बार जीवन में आ सकती हैं। 
     
  3. किचन की दीवारों के रंग को भी वास्तु में बहुत अहम माना जाता है। अगर आप किचन में नीला, हरा, सफेद रंग करवाते हैं तो इससे आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं। किचन की दीवारों का कलर आपको पीला, नारंगी, ऑफ व्हाइट रखना चाहिए। 
     
  4. रसोई के पास कभी भी आपको बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही है साथ ही वास्तु दोष का शिकार भी आप हो सकते हैं। अगर बाथरूम किचन के पास बना है तो आप कर्ज तले दब सकते हैं। ऐसे लोगों को धन को संचित करने में भी दिक्कतें आती हैं और संचित धन भी खत्म होता रहता है। 
     
  5. अगर किचन में पानी का नल टपकता रहता है तो ये आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। इसके साथ ही किचन में रखे किसी भी बर्तन से अगर कोई तरल पदार्थ रिस रहा है तो ये शुभ संकेत नहीं हैं। ऐसा होने पर हर दिन पैसे की किल्लत का सामना आपको करना पड़ सकता है। 
     
  6. कई लोग खाना खाकर किचन में बर्तनों को जूठा छोड़ देते हैं और घंटों ये बर्तन किचन में पड़े रहते हैं। वास्तु की मानें तो ऐसा करना आपके आर्थिक पक्ष के लिए अच्छा नहीं है। जूठे बर्तन न केवल धन से जुड़ी समस्याएं पैदा करते हैं बल्कि इससे आपके जीवन में नकारात्मकता भी आती है। 
     
  7. किचन की साफ-सफाई का आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए। घर की बाकी जगहें भले ही आप रोजाना साफ न कर पाएं लेकिन किचन की सफाई रोज होनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो समस्याएं आपके जीवन में आ सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि, जिन लोगों का किचन गंदा पड़ा रहता है उन्हें पैसों से जुड़ी परेशानियां हमेशा आती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

क्या इस दोष के कारण मोर मुकुट पहनते थे श्रीकृष्ण? जानें इसके पीछे की 4 मुख्य वजहें

इन 4 राशियों के लोग होते हैं बेहद शर्मीले, खुलकर नहीं कह पाते अपनी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म