1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. घर में हाथी का जोड़ा रखना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र में इसे लेकर क्या कहा गया है

घर में हाथी का जोड़ा रखना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र में इसे लेकर क्या कहा गया है

 Published : Aug 02, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Aug 02, 2026 10:52 pm IST

क्या घर में हाथी का जोड़ा रखना वास्तव में शुभ होता है? अगर हां तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथी का जोड़ा रखने के नियम और फायदे।

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : PEXELS

अक्सर लोग अपने घरों में कई तरह की मूर्तियां रखते हैं, जिनमें से बहुत सी प्रतिमा शुभता का प्रतीक मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बहुत से लोग अपने घर में हाथी का जोड़ा रखते हैं। तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि घर में हाथी को जोड़ा रखना चाहिए या नहीं और इसके रखने के क्या वास्तु नियम है। वहीं अगर आप नया फ्लैट खरीदना का प्लान कर रहे हैं तो वास्तु के इन नियमों का जरूर ध्यान रखें

हाथी जोड़ा घर में रखने से क्या होता है?

वास्तु के अनुसार, हाथियों का जोड़ा घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बना रहती है। ऐसा कहा जाता है कि ये पति-पत्नी के बीच अपनापन, और तालमेल को धीरे-धीरे बढ़ाता है। इसके साथ ही अटके हुए कार्य भी पूरे होते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार, सम्मान और एकता बनी रहती है।

वास्तु में हाथी का आध्यात्मिक महत्व

वास्तु में हाथी का स्थान खास तौर पर महत्वपूर्ण माना गया है। हाथी को विघ्नहर्ता भगवान गणेश का रूप और देवराज इंद्र के ऐरावत का संकेत माना जाता है। जिस तरह हाथी अपने बड़े बड़े पैरों के सहारे जमीन पर मजबूती से टिकता है, उसी तरह ये आपके घर, और करियर में भी स्थिरता लाने का काम कर सकता है। इसके अलावा ये माना जाता है कि हाथी घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में भी सहायक रहते हैं।

घर में हाथी का जोड़ा किस दिशा में रखें

हाथी के जोड़े का फायदा तभी सही तरह मिलता है जब उसे ठीक दिशा में स्थापित किया जाए। अगर दिशा उलटी हो जाए तो कभी-कभी लाभ की जगह नुकसान वाला प्रभाव भी माना जाता है। हाथी के जोड़े के उत्तर-पूर्व दिशा में रखें इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी। वहीं आप धन और करियर में वृद्धि चाहते हैं तो हाथी जोड़े को उत्तर दिशा में रखें, यह दिशा कुबेर देव की मानी जाती है।

कैसा हाथी का जोड़ा खरीदना चाहिए?

हमेशा वो हाथी चुनें जिस की सूंड ऊपर की तरफ हो, हाथी का ये जोड़ा ही बेहतर समझा जाता है। वहीं सूंड नीचे वाले हाथी को कई लोग वैराग्य का संकेत मानते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसा हाथी का जोड़ा घर लाना चाहिए।

  • पीतल का हाथी- व्यापार, और धन वृद्धि के लिए सबसे उम्दा माना जाता है।  
  • चांदी का हाथी- मन की शांति और चंद्र दोष को दूर करने के लिए।  
  • लकड़ी का हाथी- घर के भीतर स्थिरता और सुकून वाली सकारात्मकता के लिए।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सही दिशा में रखा ये पौधा है गुणों का खजाना, वास्तु अनुसार जानिए रबर प्लांट लगाने के बेनिफिट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म