1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Palmistry: हथेली पर मौजूद ये 5 निशान होते हैं बेहद लकी, जानें क्या आप भी हैं किस्मतवाले

Palmistry: हथेली पर मौजूद ये 5 निशान होते हैं बेहद लकी, जानें क्या आप भी हैं किस्मतवाले

 Published : Nov 24, 2022 03:11 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 03:11 pm IST

Palmistry: हथेली पर मौजूद कुछ निशान बहुत ही लकी माने जाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के जानकार कहते हैं कि ये लकी निशान बहुत कम लोगों की हथेली पर देखे जाते हैं। जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होते हैं, उन्हें जीवन में कभी धन और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है।

Palmistry- India TV Hindi
हथेली पर मौजूद ये 5 निशान बेहद लकी Image Source : FREEPIK

Palmistry: हाथ की रेखाओं में हमारी किस्मत के कई राज छिपे होते हैं। क्या आप जानते हैं कि हमारी हथेली पर छोटी-छोटी रेखाओं से मिलकर कुछ निशान या अक्षर बने होते हैं, जिनका हस्तरेखा शास्त्र (पामिस्ट्री) में विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहते हैं कि जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होते है, वो बहुत भाग्यशाली होते हैं। आइए आज आपको हथेली पर ऐसे पांच लकी निशान के बारे में बताते हैं।

मछली- कुछ लोगों की हथेली पर मछली का निशान बनता है। पामिस्ट्री के जानकार कहते हैं कि हथेली पर मछली का ये निशान कलाई की ब्रेसलेट लाइन के ठीक नीचे होता है। जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होता है, उनका हाथ कभी खाली नहीं रहता है। इन लोगों के पास कभी धन की कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन फिटकरी का ये उपाय आपके जीवन में लाएगा खुशियां, बिजनेस में मिलेगी अपार सफलता

झंडा- हथेली पर झंडे का निशान भी इंसान को भाग्यशाली बनाता है। हेड लाइन या लाइफ लाइन से निकलकर जब एक सीधी रेखा गुरु पर्वत की तरफ चली जाए और उसके दूसरे सिरे पर चौरस  डिब्बा बने तो इसे झंडे का निशान माना जाता है। कहते हैं कि जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होता है, उनके जीवन में 40 साल के बाद बेशुमार दौलत और खुशहाली आती है।

Vinayak Chaturthi 2022: इस दिन है वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, मान्यता और पूजा विधि

स्वस्तिक- कुछ लोगों की हथेली पर स्वस्तिक का शुभ निशान भी बनता है। हथेली पर ये तर्जनी अंगुली के नीचे और अंगूठे के नीचे बनता है। कहते हैं कि अगर ये स्वास्तिक अंगूठे के नीचे हो तो इंसान को संपत्ति का लाभ होता है। ऐसे लोग दान-धर्म के कार्यों में कभी पीछे नहीं रहते हैं।

कमल- हथेली पर हार्ट लाइन के दूसरे सिरे पर तर्जनी और बीच वाली अंगुली के नीचे एक ट्राएंगल दिखाई दे तो पामिस्ट्री की दुनिया में इसे कमल का साइन कहते हैं। ये निशान जिन लोगों की हथेली पर होता है, वे बहुत ज्ञानी और पढ़ने लिखने वाले माने जाते हैं।

Aaj Ka Panchang 25 November 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

मंदिर- कुछ लोगों की तर्जनी अंगुली के नीचे चौरस डिब्बे पर एक ट्राएंगल होता है। पामिस्ट्री में इसे टेंपल साइन कहते हैं। ये शुभ निशान बहुत कम लोगों की हथेली पर देखा जाता है। कहते हैं कि ये निशान जिन लोगों की हथेली पर होता है, वे बहुत लग्जरी लाइफ जीते हैं। समाज में इन्हें बहुत मान-समान प्राप्त होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म