1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: होटल में इस दिशा में बनाएं किचन, मां लक्ष्मी रहेंगी हमेशा मेहरबान और भरी रहेगी तिजोरी

वास्तु टिप्स: होटल में इस दिशा में बनाएं किचन, मां लक्ष्मी रहेंगी हमेशा मेहरबान और भरी रहेगी तिजोरी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jul 28, 2023 06:49 am IST,  Updated : Jul 28, 2023 06:59 am IST

Vastu Tips: होटल में रसोईघर का निर्माण करवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं होटल में रसोईघर की दिशा के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए होटल में रसोईघर की दिशा के बारे में। किसी भी होटल में सबसे अधिक जरूरी रसोईघर की ही होती है। क्योंकि लोग होटल में इसलिए जाते हैं ताकि उन्हें अच्छा और स्वादिष्ट खाना खाने को मिले।  इसलिए होटल में रसोईघर का निर्माण करवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

इस दिशा में होनी चाहिए रसोई

वास्तु शास्त्र के अनुसार होटल में रसोईघर के निर्माण के लिए आग्नेय कोण, यानि दक्षिण-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। आग्नेय कोण का वाहक अग्नि देव को माना जाता है और रसोई के काम में अग्नि महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। ऐसे में इस दिशा में रसोई घर होना काफी शुभ माना जाता है। 

होटल में दिशा का रखें खास ख्याल 

इसलिए रसोई के लिए यह जगह सबसे उपयुक्त होती है। रसोई में चूल्हे के लिए प्लेटफॉर्म दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए जबकि सैफ अपना मुंह पूर्व दिशा में रखें।  इसके अलावा तंदूर या माइक्रोवेव के लिए आग्नेय कोण या फिर पश्चिम दिशा का और फ्रिज के लिए आग्नेय, दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा का चुनाव करना ठीक रहता है। 

होटल एंट्रेंस की दिशा का भी रखें ध्यान 

वास्तु शास्त्र के अनुसार होटल का मुख्य द्वार ईशान कोण यानि कि उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। यह दिशा मुनाफे के लिहाज से काफी उत्तम माना गया है। इसके अलावा आप उत्तर या पूर्व दिशा की ओर भी एंट्रेंस बनवा सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Padmini Ekadashi 2023: आने वाली है अधिकमास की पद्मिनी एकादशी, कई गुना पुण्‍य देता है यह व्रत, नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

घर के बाहर बिल्ली का आकर रोना किस बात की ओर करता है इशारा? कहीं भविष्‍य में आने वाली बड़ी अनहोनी का संकेत तो नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म