1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर की पूर्व दिशा को लेकर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रातों-रात हो सकते हैं कंगाल

Vastu Tips: घर की पूर्व दिशा को लेकर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रातों-रात हो सकते हैं कंगाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Aug 28, 2023 11:36 am IST,  Updated : Aug 28, 2023 11:36 am IST

Vastu Tips:वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को लेकर कई नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं उन नियमों के बारे में।

VASTU TIPS- India TV Hindi
VASTU TIPS Image Source : PEXELS

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए पूर्व दिशा के बारे में।  पूर्व दिशा का तत्व काष्ठ यानि लकड़ी है। इसका संबंध गति और मार्ग से है। शरीर में पूर्व दिशा का प्रभाव पैरों पर अधिक पड़ता है। अतः अगर आपके पैरों में किसी प्रकार की तकलीफ है तो आपको पूर्व दिशा के वास्तु सुधार और सही रंग पर ध्यान देने की आवश्यकता है।  इस दिशा का नैसर्गिक रंग हरा है और हरा रंग वृक्ष या पेड़-पौधों के विकास का सूचक है। 

अतः वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में हरे रंग के पेड़-पौधे लगाना आपके लिए शुभ रहेगा। पूर्व दिशा में हरा रंग करवाने से या इस रंग की चीजों का इस्तेमाल करने से इस दिशा संबंधी तत्वों के अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा पूर्व दिशा के वास्तु के बारे में |

घर की पूर्व दिशा में ना रखें ये चीजें

घर की पूर्व दिशा में भारी सामान नहीं रखना चाहिए और रखें भी तो उसकी गिनती ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अन्यथा इससे पूर्व दिशा में दबाव बढ़ता है। इस दिशा में हमेशा ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि हवा का संचार घर के अन्दर हमेशा बना रहे। साथ ही इस दिशा में किसी भी प्रकार का कबाड़ न रखें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और पूर्व दिशा में कम से कम एक खिड़की जरूर होनी चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

Weekly Horoscope 28th August to 3rd September 2023:  इन 5 राशियों के लिए सप्ताह रहेगा बेहद फलदायी, शिव जी कृपा से मिलेगा धन-नौकरी, सम्मान और सफलता

Weekly Career Horoscope: इस हफ्ते इन 5 राशियों को करियर में मिलेगी जोरदार सफलता, नौकरी में तरक्की के साथ प्रमोशन के प्रबल योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म