1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: भूमि दोष होने पर आपके घर में घटती हैं ये अशुभ घटनाएं, कैसे होगा दूर; अभी जान लें

Vastu Tips: भूमि दोष होने पर आपके घर में घटती हैं ये अशुभ घटनाएं, कैसे होगा दूर; अभी जान लें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 10, 2024 03:05 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 03:05 pm IST

Vastu Tips: भूमि दोष होने पर कई तरह की अशुभ घटनाएं आपके साथ हो सकती हैं। भूमि दोष होने के क्या संकेत हैं, और इसे दूर करने के लिए क्या उपाय आपको करने चाहिए, आइए जानते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FILE

Vastu Tips: भूमि दोष का होना आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां लेकर आ सकता है। वास्तु शास्त्र में कई तरह के दोष बताए गए हैं, लेकिन भूमि दोष को इन सब में सबसे घातक माना गया है। इस दोष के होने से घर के सभी लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए वक्त रहते इसका निवारण आपको अवश्य करना चाहिए। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, भूमि दोष के होने पर क्या संकेत आपको मिलते हैं, कैसी घटनाएं आपके घर में घटित हो सकती हैं और भूमि दोष को दूर करने के लिए क्या उपाय आपको करने चाहिए। 

भूमि दोष 

वास्तु के अनुसार, भूमि या भवन खरीदने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बिना विचार किए भूमि खरीदने से कई बार दिक्कतों का सामना व्यक्ति को करना पड़ सकता है। भूमि या भवन खरीदते समय आपको कुंडली भी अवश्य दिखानी चाहिए, क्योंकि कुंजली में शनि और गुरु की स्थिति से पता चल जाता है कि, ली जाने वाली जमीन आपके लिए कैसी रहेगी। अगर भूमि में दोष है तो नीच दिए गए लक्षणों से आप पता कर सकते हैं। 

  • अगर भूमि पर कांटेदार वृक्ष, पेड़-पौधे स्वयं उगे हुए है तो समझ जाइए भूमि जागृत अवस्था में नहीं है। ऐसी जमीन को खरीदने से दिक्कतों का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है।
  • जमीन पूरी तरह से बंजर है और उसके आसपास की जगह हरी-भरी है तो ऐसी जमीन को खरीदे से भी आपको बचना चाहिए। भूमि दोष के कारण ही भूमि बंजर रहती है। 
  • अगर किसी भूमि पर स्वयं फूलो के पौधे उगे हैं, हरी-हरी घास भूमि पर है तो इस तरह की जमीन को वास्तु में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसी जमीन पर भवन लगाने से परिवार में समृद्धि आती है। 

भूमि दोष होने पर मिलते हैं ये संकेत

  • अगर दोष वाली भूमि पर आपका घर बना है तो परिवार के लोगो के साथ अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। 
  • ऐसे घर में पालतू जानवर जैसे- कुत्ता, बिल्ली, गाय ज्यादा दिन तक जी नहीं पाते। 
  • घर के लोगों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं, तो समझ जाइए इसका कारण भूमि दोष हो सकता है। 
  • घर में अनजान आवाजों का सुनाई देना या विचित्र आकृतियां दिखने का भ्रम पैदा होना भी भूमि दोष का कारण है। 
  • धन का संचित न हो पाना और बने-बनाए कार्यों का भी बिगड़ जाना। 
  • करियर में मेहनत करने पर भी तरक्की न होना और घर के लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े होने का कारण भी भूमि दोष हो सकता है। 

भूमि दोष को दूर करने के उपाय 

  • भूमि दोष को दूर करने के लिए आपको वास्तु शांति करवानी चाहिए। अगर आप साल में एक बार भी घर में वास्तु शांति करवाते हैं तो भूमि से जुड़े कई दोष दूर हो जाते हैं। 
  • अगर आप भूमि को डेढ़ या दो फिट खुदवाते हैं और इसकी मिट्टी को कहीं दूर फिंकवा देते हैं, तो वास्तु के अनुसार भूमि दोष दूर हो जाता है। 
  • भूमि दोष को दूर करने के लिए आपको केले, तुलसी आदि के पौधे जमीन पर लगाने चाहिए। 
  • भूमि दोष से बचने के लिए घर में काले और लाल रंग का प्रयोग कम करना चाहिए।
  • हनुमान चालीसा, दुर्गा सप्तशती और गीता का घर में पाठ करने से भी भूमि दोष दूर होने लगता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म