Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: बच्चों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता, अगर उनके कमरे में कर देंगे ये 4 बदलाव

Vastu Tips: बच्चों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता, अगर उनके कमरे में कर देंगे ये 4 बदलाव

Written By: Naveen Khantwal Published : Nov 21, 2024 12:23 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 12:26 pm IST

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरा अगर सही तरीके से व्यवस्थित हो तो उन्हें जीवन में सफलता हासिल होती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, बच्चों के घर का वास्तु कैसा होना चाहिए।

Vastu Shastra - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL Vastu Shastra

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने को सही तरीके से व्यवस्थित करने के टिप्स बताए गए हैं। वास्तु की मानकर अगर हम घर को सजाते-संवारते हैं तो कई तरह के शुभ परिणाम हमको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के अनुसार, बच्चों का कमरा कैसा होना चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं। अगर वास्तु के अनुसार आप बच्चों के कमरे को सजा लेते हैं, तो बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने लगती है, उनका मन एकाग्र रहता है। इसके साथ ही आपके बच्चों को करियर के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त हो सकती है और वो ऊंचाइयों को छू सकते हैं। 

इस दिशा में होना चाहिए बच्चों का कमरा

बच्चों का कमरा अगर आप पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में बनाते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इन दिशाओं में बच्चों का कमरा होने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है, सकारात्मक ऊर्जा उन्हें प्राप्त होती है। इसके साथ ही वो अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और उनके जीवन में उतार-चढ़ाव नहीं आते। वहीं बच्चों के कमरे की खिड़की या तो पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए ताकि सूर्य का प्रकाश कमरे में प्रवेश कर सके। 

इस दिशा में लगाएं बच्चों का बिस्तर

बच्चों का बिस्तर आपको उनके कमरे के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि दरवाजे के सामने बच्चों का बेड न लगा हो। सोते समय बच्चों का सिर पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इससे बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और वो ऊर्जा से भरे रहते हैं। 

इस दिशा में हो पढ़ने का समान और टेबल 

अगर आप चाहते हैं कि, बच्चे का मन पढ़ाई में लगे और उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिले, तो आपको स्टडी टेबल और किताबें आदि बच्चों के कमरे के उत्तर-पूर्व कोने में लगाना चाहिए।  

बच्चों के कमरे की दिवारों को दें ये रंग 

बच्चों के कमरे को आप पीला, हरा या आसमानी नीला रंग दे सकते हैं। कभी भी डार्क कलर्स का इस्तेमाल बच्चों के कमरे में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे पर नकारात्मकता हावी हो सकती है। 

बच्चों के कमरे में दर्पण

वैसे तो आपको बच्चों के कमरे में दर्पण लगाने से बचना चाहिए। लेकिन अगर लगाना जरूरी हो तो इस तरह से लगाएं की उसमें बच्चों का बेड न दिखे। 

दिवारों को सजाएं इस तरह 

बच्चों की दीवारों पर रचनात्मक चित्र, प्रतिभाशाली लोगों की तस्वीरें आप लगा सकते हैं। ऐसा करने से बच्चों के अंदर रचनात्मकता का भाव जागता है और वो जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। बच्चों के कमरे में सरस्वती माता और गणेश जी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। 

अगर आप बच्चों के कमरे से जुड़ी इन सावधानियों को बरतते हैं, तो निश्चित ही उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। वास्तु के अनुसार सही से व्यस्थित बच्चों का कमरा उन्हें एकाग्रता, ऊर्जा और संतुलन देता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips For Main Gate: किस दिशा में है आपके घर का मेन गेट? वास्तु के अनुसार जानें, आपकी जिंदगी पर क्या असर डाल रहा है मुख्य दरवाजा

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी कब है 26 या 27 नवंबर? जान लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement