1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखी ये 5 चीजें बनती हैं आर्थिक हानि का कारण, इनको हटाते ही पलट जाती है किस्मत

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखी ये 5 चीजें बनती हैं आर्थिक हानि का कारण, इनको हटाते ही पलट जाती है किस्मत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 05, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jan 05, 2025 06:00 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा में क्या चीजें रखने से आपको बचना चाहिए, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : FILE

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना अलग महत्व बताया गया है। दिशाओं की विशेषताओं के अनुसार, अगर हम घर को सजाएं तो कई तरह के लाभ हमको प्राप्त हो सकते हैं। वहीं दिशा के प्रतिकूल चीजें अगर आप घर में रखेंगे तो कई तरह के नुकसान आपको झेलने पड़ सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि, घर की उत्तर दिशा में क्या-क्या चीजें आपको नहीं रखनी चाहिए। अगर आप इन चीजों को उत्तर दिशा से हटा देते हैं, तो आपकी किस्मत चमक सकती है। 

उत्तर दिशा में न रखें इलेक्ट्रॉनिक सामान 

अगर आप घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में कंप्यूटर, टीवी, फ्रीज या इसी तरह का कोई सामान रखते हैं, तो ये आपकी आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। उत्तर दिशा के स्वामी कुबरे हैं, इलेक्ट्रॉनिक चीजें कुबेर देव से संबंधित नहीं हैं। अगर आप इस दिशा में इलेक्ट्रॉनिक चीजें रखते हैं तो इसे उचित नहीं माना जाता।

इस दिशा में गलती से भी न रखें कूड़ा

घर का कूड़ेदान अगर उत्तर दिशा में है तो उसे आज ही हटा लें। इस दिशा में कूड़ा रखना आपको कंगाल बना सकता है। साथ ही इस दिशा में आपको गंदगी फैलाने से भी बचना चाहिए, ये दिशा जितनी व्यवस्थित और साफ रहती है उतना ही आपको लाभ होता है। इससे कूबरे देव खुश होते हैं और आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है।  

उत्तर दिशा में न रखें काली चीजें

आपको कभी भी उत्तर दिशा में काले रंग की चीजें नहीं रखनी चाहिए। साथ ही इस ओर की खिड़की या दरवाजे पर डार्क कलर के पर्दे लगाने से भी आपको बचना चाहिए। इसके कारण आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है, आपको आर्थिक हानि तो होगी ही साथ ही घर के लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए काले रंग का इस्तेमाल उत्तर दिशा में न करें। 

टूटी हुई और पुरानी चीजें 

उत्तर दिशा में आपको गलती से भी टूटी हुई चीजें और ज्यादा पुरानी हो चुकी चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसी चीजें उत्तर दिशा में रखेंगे तो चाहकर भी आपको धन संचित नहीं होगा। आपको बार-बार आर्थिक तंगियों का सामना इसके कारण करना पड़ सकता है। 

इस दिशा में न रखें हैवी फर्नीचर

अगर आप घर की उत्तर दिशा में हैवी फर्नीचर जैसे सोफ, बेड आलमारी रखते हैं तो इसमें भी आपको बदलाव करना चाहिए। उत्तर दिशा में इन चीजों को रखने से आपको फायदा नहीं होगा। आपको अचानक से नुकसान इसके कारण हो सकता है। ज्यादा भारी चीजें इस दिशा की ऊर्जा को रोकती हैं। क्योंकि ये धन के देवता कुबेर की दिशा है, इसलिए भारी चीजें यहां रखने से सीधा असर आपको बैंक बैलेंस पर पड़ता है। 

उत्तर दिशा में रखें ये चीजें 

ऊपर बताई गई सभी चीजों को अगर आप उत्तर दिशा से आज ही हटा दें तो आपको कई तरह के अच्छे परिणाम आर्थिक रूप से मिल सकते हैं। उत्तर दिशा में हल्के रंगों का प्रयोग करने से , पौधे रखने से, देवी-देवताओं की तस्वीर रखने से आपको लाभ मिलता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में डुबकी लगाने से पहले जान लें धर्म गुरुओं की वाणी, स्नान से पहले ये बातें जानना है जरूरी

Skanda Sashti 2025: इस दिन रखा जाएगा साल 2025 का पहला स्कंद षष्ठी का व्रत, जानें भगवान कार्तिकेय की पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म