1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: दरवाजे के सामने इस तरह बैठने से रुक जाती है घर की तरक्की, देवी लक्ष्मी भी हो जाती हैं नाराज

Vastu Tips: दरवाजे के सामने इस तरह बैठने से रुक जाती है घर की तरक्की, देवी लक्ष्मी भी हो जाती हैं नाराज

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Aug 27, 2023 11:26 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 11:26 am IST

Vastu Tips: कई लोगों के ऑफिस में इस तरह से व्यवस्था होती है कि आपकी पीठ दरवाजे के सामने स्थित होती है, जो कि बिल्कुल अनुचित है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए इसके बारे में विस्तार से।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दरवाजे की तरफ पीठ करके बैठने के बारे में। कई लोगों के ऑफिस में इस तरह से व्यवस्था होती है कि आपकी पीठ दरवाजे के सामने स्थित होती है, जो कि बिल्कुल अनुचित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में या घर में भी दरवाजे के सामने पीठ करके नहीं बैठना चाहिए। साथ ही खिड़की के एकदम सामने भी पीठ करके बैठना अवॉयड करना चाहिए। 

दरअसल दरवाजे या खिड़की की तरफ पीठ करके बैठने से आपके अंदर की ऊर्जा बह जाती है।  इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल कम होता है और आपका तनाव बढ़ता है, जिसका सीधा असर आपके काम पर पड़ता है। इससे आप अपने काम को बेहतर ढंग से नहीं कर पाएंगे। अतः आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि बैठते समय आपकी पीठ किसी दरवाजे या खिड़की के ठीक सामने न हो। 

घर के मुख्य दरवाजे को लेकर इस बात का भी रखें खास ध्यान 

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दरवाजे के सामने पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए। इससे घर के संतान पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही उनके करियर में भी बाधा आती है। 
  2. इस बात का भी ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा या कुआं नहीं होना चाहिए। इससे घर के लोगों को मानसिक रोग का सामना करना पड़ सकता है। 
  3. घर के मुख्य दरवाजे के सामने कीचड़ भी नहीं होनी चाहिए। अगर आपके घर के सामने है तो तुरंत इसे हटा दें। ये बेहद अशुभ माना जाता है। 
  4. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने गंदे पानी का जमाव नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

Janmashtami 2023: 6 या 7 सितंबर कब है जन्माष्टमी? यहां दूर करें डेट को लेकर कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Raksha Bandhan 2023: राशि अनुसार अपने भाई को इस रंग की राखी बांधें, सालभर बरसेगा सौभाग्य, अटूट होगा बंधन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म