1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: क्या चोरी करके मनी प्लांट लगाना सही है? न करें ये 5 गलतियां, तिजोरी हो जाएगी खाली

Vastu Tips: क्या चोरी करके मनी प्लांट लगाना सही है? न करें ये 5 गलतियां, तिजोरी हो जाएगी खाली

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 04, 2023 07:30 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 07:31 pm IST

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा होता है वहां पर कभी भी धन की कमी नहीं होती है साथ ही ऐसे घरों में मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। लेकिन अगर मनी प्लांट से जुड़े कुछ नियमों का पालन न किया जाए तो इससे आपको भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए इस लेख के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट का पौधा लगाते समय आपको किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। साथ ही यह भी जानेंगे कि चोरी करके मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए या नहीं। 

मनी प्लांट को चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं? 

यूं तो कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि मनी प्लांट को चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं। लेकिन आपको बता दें कि चोरी करके मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता है। आप इस पौधे को हमेशा खरीद कर ही लगाएं। कहा जाता है कि इस पौधे को चोरी करके लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती है। 

भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

1. इस दिशा में न लगाएं पौधा

वास्तु कहता है कि मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। इस पौधो को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। इस दिशा में लगाने से घर में बरकत बनी रहती है।

2. मनी प्लांट की लताएं जमीन में न छुएं

मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें कि इसकी लताएं जमीन को न छूएं। आप इसकी लताओं को रस्सी या किसी डंडे के सहारे ऊपर की ओर चढ़ा दें। मान्यता है कि मनी प्लांट का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। ऐसे में जमीन में छुने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

3. मनी प्लांट को सूखने न दें

वास्तु के अनुसार अपने घर में लगे मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सूखने न दें। क्योंकि सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा सूख जाता है वहां पर तरक्की रुक जाती है और घर में गरीबी आती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे को कभी भी सूखने न दें। आप नियमित रूप से इसमें पानी देते रहें और इसकी देखभाल करते रहें। 

4. कभी भी मनी प्लांट को न रखें घर के बाहर

वास्तु कहता है कि मनी प्लांट को घर के अंदर ही रखना चाहिए। क्योंकि इस पौधे को घर के बाहर लगाना अशुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

5. किसी दूसरों को न दें मनी प्लांट का पौधा 

वास्तु के अनुसार कभी भी किसी दूसरों को मनी प्लांट का पौधा नहीं देना चाहिए, चाहें वो आपका कोई कितना भी करीबी क्यों न हो। वास्तु के अनुसार दूसरों को मनी प्लांट का पौधा गिफ्ट करने से घर की बरकत चली जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

परमा एकादशी के दिन भूलकर न करें ये गलतियां, वरना घर में पड़ जाएगा पैसों का अकाल!

Raksha Bandhan Special: साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, यहां राखी बांधने से भाई पर कभी नहीं आता कोई संकट

आपको कैसे पता चलेगा कि आपकी कुंडली में शनि मजबूत है या नहीं? कमजोर होने पर मिलते हैं ऐसे संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म