1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर में मोमबत्ती जलाते समय दिशाओं का रखें खास ध्यान, जीवन में आएगी खुशहाली और सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति

वास्तु टिप्स: घर में मोमबत्ती जलाते समय दिशाओं का रखें खास ध्यान, जीवन में आएगी खुशहाली और सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jul 16, 2023 11:24 am IST,  Updated : Jul 16, 2023 11:26 am IST

Vastu Tips: हरे रंग की कैंडल्स को घर के उत्तर-पूर्वी कोने में लगाना चाहिए। इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं अलग-अलग रंगों की कैंडल्स के लिए अलग जगहों के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Tips:  वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अलग-अलग रंगों की कैंडल्स के लिए अलग जगहों के बारे में। जैसे हरे रंग की कैंडल्स को घर के उत्तर-पूर्वी कोने में लगाना चाहिए। इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है। ऐसे ही घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुलाबी या फिर पीले रंग की मोमबत्ती लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्यार और विश्वास बना रहता है। जबकि घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाना अच्छा होता है। इससे घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है, साथ ही वहां रहने वाले लोगों का सम्मान बढ़ता है। 

वहीं घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में नीले रंग की कैंडल्स लगाना अच्छा माना जाता है।  इससे नेगेटिविटी हमेशा दूर रहती है। जबकि घर की पश्चिम दिशा में सफेद या हल्के पीले रंग की मोबत्तियां लगानी चाहिए। इस रंग की मोमबत्ती लगाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही घर की उत्तर दिशा में सफेद रंग की मोमबत्ती लगाने से रचनात्मकता बढ़ती है।

इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तरी कोने में कैंडल्स नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा में कैंडल्स लगाने से पैसों का आगमन बाधित होता है जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही घर के वायव्य कोण, यानी कि उत्तर-पश्चिम दिशा में भी कैंडल्स नहीं रखनी चाहिए। यहां पर कैंडल्स, यानी कि मोमबत्ती रखने से परिवार के सदस्यों में अशांति पैदा होती है तथा एक-दूसरे के प्रति जलन की भावना आती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

शिवलिंग पर इस वक्त चढ़ाएंगे जल तो मिलेगा कई गुना ज्यादा लाभ, भोले बाबा खुशियों और पैसों से भर देंगे झोली

Nag Panchami 2023: कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? यहां जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

अद्भुत है मां काली का 10 स्‍वरूपों वाला यह मंदिर, यहां दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म