1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: बुध और शुक्र हैं शनि ग्रह के मित्र, इन चीजों को साथ रखने से लग सकता है वास्तु दोष,घर पर टूट सकता है दुखों का पहाड़

Vastu Tips: बुध और शुक्र हैं शनि ग्रह के मित्र, इन चीजों को साथ रखने से लग सकता है वास्तु दोष,घर पर टूट सकता है दुखों का पहाड़

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 16, 2023 11:56 am IST,  Updated : Apr 16, 2023 11:56 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कल हमने आपको विभिन्न ग्रहों के मित्र, शत्रु और सम ग्रहों की चर्चा की थी और बताया था कि किसी ग्रह के मित्र, शत्रु और सम स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनसे संबंधित चीज़ों की प्लेसमेंट करनी चाहिए। अतः उसी कड़ी में आज विस्तार से चर्चा करेंगे।

VASTU TIPS- India TV Hindi
VASTU TIPS Image Source : PIXABAY

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कल हमने आपको विभिन्न ग्रहों के मित्र, शत्रु और सम ग्रहों की चर्चा की थी और बताया था कि किसी ग्रह के मित्र, शत्रु और सम स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनसे संबंधित चीज़ों की प्लेसमेंट करनी चाहिए। अतः उसी कड़ी में आज विस्तार से चर्चा करेंगे। तो चलिए वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सूर्य ग्रह के बारे में। 

हमने कल भी आपको बताया था कि सूर्य ग्रह के लिए चन्द्रमा, मंगल और गुरु मित्र हैं, बुध सम है, जबकि शुक्र और शनि ग्रह शत्रु हैं। अतः इस सबको ध्यान में रखते हुए आप सूर्य संबंधित चीज़ों जैसे सोना, गुड़, बाजरा, नमक आदि को चन्द्रमा, मंगल और गुरु संबंधी चीज़ों जैसे सफेद रंग की चीज़ों, चावल, दूध, पानी, चांदी, लाल रंग की चीज़ों, मसूर, शहद, लाल मिर्च, सिन्दूर, अग्नि से संबंधित चीज़ों या पीले रंग की चीज़ों जैसे पीतल, चना, हल्दी, केसर आदि चीज़ों के साथ रख सकते हैं। 

इसके अलावा बुध संबंधित चीज़ों या हरे रंग की चीज़ों को भी आप सूर्य की चीज़ों के साथ रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि सूर्य के शत्रु ग्रह, शुक्र और शनि से संबंधित चीज़ों के साथ सूर्य संबंधी चीज़ों को रखने से आपको बचना चाहिए। इससे आपको बेवजह की परेशानी हो सकती है । 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: किस ग्रह का कौन सा ग्रह मित्र और शत्रु है? वास्तु शास्त्र में जानिए चीजों को कैसे रखें

शनि राहु की युति कुंडली में बनाता है पिशाच योग, जानिए जातक पर पड़ता है क्या असर

Kedarnath Yatra 2023: अप्रैल में इस दिन खुलने वाले हैं केदारनाथ धाम के कपाट, जानिए बाबा के भक्त कब कर पाएंगे दर्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म