1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर के छोटे गेट से खुलता है किस्मत का दरवाजा, वास्तु के अनुसार करें ये काम, मिलेगा कर्ज से छुटकारा

वास्तु टिप्स: घर के छोटे गेट से खुलता है किस्मत का दरवाजा, वास्तु के अनुसार करें ये काम, मिलेगा कर्ज से छुटकारा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jan 20, 2023 06:46 am IST,  Updated : Jan 20, 2023 06:46 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के पास एक अन्य छोटा गेट लगाने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा कर्ज से मुक्ति के लिए घर की उत्तर या पूर्व दिशा में एक या दो खिड़की जरूर बनवाएं

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: घर का मुख्य द्वार हमारे घर की पहचान होता है, जहां से सिर्फ आप ही प्रवेश नहीं करते हैं, बल्कि यह ऊर्जा का भी रास्ता होता है।  इसके अलावा घर में आने वाले परिचित-अपरिचित लोग घर के मुख्य दरवाजे से ही आते हैं। वास्तु में भी मेन गेट के वास्तु को बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु के अनुसार, अगर घर का मेन गेट बनवाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान न रखा जाए तो ये आपके जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करती हैं और अनचाही परेशानियां सामने आती रहती हैं। 

वास्तु में मुख्य द्वार के पास छोटे गेट के बारे में भी बताया गया है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में प्राकृतिक ऊर्जा का प्रवेश उचित स्थान से हो तो इसके लिए जरूरी है कि वास्तु में बताई गई सभी नियमों और सिद्धांतों का पालन किया जाएं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेन गेट या मुख्य द्वार के पास छोटे गेट के बारे में, जो आपके घर से निगेटिविटी को दूर रखेंगे साथ ही आपको कर्ज के बोझ से छुटकारा भी दिलाएंगे। आइए जानते हैं।

 आपने अधिकतर बड़े-बडे दरवाज़ों वाले घरों में देखा होगा कि उसमें एक छोटा गेट होता है। लोग बड़े दरवाजे में अपनी सुविधा के लिए छोटा गेट लगवाते हैं, लेकिन इसका वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के पास एक अन्य छोटा गेट लगाने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा कर्ज से मुक्ति के लिए घर की उत्तर या पूर्व दिशा में एक या दो खिड़की जरूर बनवाएं और दिन के समय उन्हें खोलकर रखें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

वास्तु टिप्स: अगर घर का मेन गेट उत्तर दिशा में है तो जरूर करें ये काम, नहीं आएगी नेगेटिविटी

घर की बुरी नजर को उतार सकता है मोर पंख, जानें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाले इसके 3 टोटके

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म