Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. घर की बुरी नजर को उतार सकता है मोर पंख, जानें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाले इसके 3 टोटके

घर की बुरी नजर को उतार सकता है मोर पंख, जानें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाले इसके 3 टोटके

Written By: Pallavi Kumari Published : Jan 13, 2023 10:26 am IST, Updated : Jan 13, 2023 10:26 am IST

मोरपंख के चमत्कारी उपाय: अक्सर लोग अपने घरों में नेगेटिविटी बढ़ने से परेशान रहते हैं। ऐसे में खूबसूरत रंगों वाला मोरपंख इस नेगेटिविटी को कम करने में मदद करता है।

Morpankh Upay- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Morpankh Upay

मोरपंख के चमत्कारी उपाय: क्या आपके घरों में रोज लड़ाई-झगड़ा होता रहा है। क्या आपके यहां लोग सुख से एक रात सो नहीं पाते। तो, ये असल में घरों में बढ़ी नेगेटिविटी और नजर लगने के लक्षण हो सकते हैं। जी हां, जब आपके घर को नजर लगती है तो चीजें कभी एक दिशा में काम नहीं करतीं। आप सोचते कुछ हैं, होता कुछ है, घर के लोग ज्यादा बीमार रहते हैं और पैसों की बर्बादी होती है। ऐसी स्थिति में घरों में मोरपंख रखना फायदेमंद हो सकता है। कैसे जानते हैं।

वास्तु में मोरपंख की खास बात क्या है?

वास्तु में मोरपंख की खास बात यह है कि आपने देखा होगा मोरपंख पर धूल और मिट्टी नहीं रुकती। अगर रुकती भी है तो तुरंत साफ हो जाती है। साथ ही इसके रंग पॉजिटिविटी से जुड़े होते हैं और बैलेंस को संकेतक हैं। साथ ही इसे भगवान कृष्ण से भी जोड़ कर देखा जाता है इसलिए, वास्तु में मोरपंख की खास अहमियत है। 

Morpankh Upay for Home
Image Source : FREEPIKMorpankh Upay for Home

1. घर की नजर उताने के लिए मुख्य दरवाजे पर लगाएं मोरपंख

आपके घर में बुरी नजर की शुरुआत मुख्य दरवाजे से होती है। ऐसे में अगर आपको कुछ भी बुरा रोकना है तो इसे घर के बाहर ही रोक दें। ऐसे में आपको घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। इसके लिए आपको बस एक काम करना है, बस तीन मोर पंख लें और उससे गणेश जी की मूर्ति के पीछे 'ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा' मंत्र लिखें। इसके पीछे मोरपंख लगाएं। 

मूलांक 5 से लेकर 9 वाले लोग घर की इस दिशा में रखें अपनी चीजें, बनी रहेगी लक्ष्मी और कुबेर की कृपा

2. मोर पंख से घर में पानी के छींटे मारे

मोर पंख से घर में पानी के छींटे मारना निगेटिविटी को कम करने में मदद करता है। 'ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा' बोलते हुए मोर पंख से 21 बार पानी के छींटे घर में मार दें। हर दिनों में यह रह-रह कर करें। 

अपनी होनेवाली जीवनसाथी के बालों से जानें उनकी खूबियां और खामियां, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

3. रविवार और मंगलवार को मोर पंख से घर के लोगों की नजर उतारें

रविवार और मंगलवार को मोर पंख से घर के लोगों की नजर उतारें। इस दौरान देखें कि आपके घर में कौन का इंसान ज्यादा बीमार रहता है और उस इंसान की मोरपंख से नजर उतारें। इसके लिए गायत्री मंत्र पढ़ते हुए 11 बार एंटीक्लॉक वाइस झाड़ें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement