1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर के मुख्य दरवाजे पर इन चीजों को जरूर रखें, जिंदगी भर के लिए दूर होगी पैसों की तंगी

वास्तु टिप्स: घर के मुख्य दरवाजे पर इन चीजों को जरूर रखें, जिंदगी भर के लिए दूर होगी पैसों की तंगी

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jan 16, 2023 07:33 am IST,  Updated : Jan 17, 2023 06:42 am IST

कई बार घर का मेन गेट बनवाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके चलते कुछ वास्तु दोष रह जाते हैं और अनचाही परेशानियां सामने आती रहती हैं।

Vastu Tips for Main Gate- India TV Hindi
Vastu Tips for Main Gate Image Source : FREEPIK

Vastu Tips for Main Gate: घर का मेन गेट हमारे घर की पहचान होता है। हमारे घर में आने वाले परिचित-अपरिचित लोग घर के मुख्य दरवाजे से ही आते हैं। यह सिर्फ अंदर आने की जगह ही नहीं बल्कि ऊर्जा का भी रास्ता होता है। वास्तु शास्त्र में भी मेन गेट के वास्तु को बहुत महत्व दिया गया है। हालांकि कई बार घर का मेन गेट बनवाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके चलते कुछ वास्तु दोष रह जाते हैं और अनचाही परेशानियां सामने आती रहती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेन गेट या मुख्य दरवाजे के वास्तु के बारे में। जो आपके घर से निगेटिविटी को दूर रखेंगे साथ ही आपके घर में केवल खुशहाली ही आएगी। आइए जानते हैं। 

यू रखें घर के मेन गेट के वास्तु का ध्यान

  1. अगर आपके घर का मेन गेट पश्चिम दिशा में बना है और उसमें कुछ वास्तु दोष रह गए हैं तो गेट के पास तुलसी का पौधा लगाएं।  तुलसी का पौधा घर से निगेटिविटी को दूर रखता है। तुलसी के स्थान पर आप चमेली के फूल की बेल भी लगा सकते हैं। 
  2. इसके अलावा आप रोज सूर्यास्त के समय गेट के पास क्रिस्टल भी रख सकते हैं। यदि आपके घर का मेन गेट उत्तर दिशा में बना है तो गेट पर वाइट या पर्ल ब्लू कलर करवाना चाहिए।  
  3. इसके अलावा भी मेन गेट के वास्तु दोष दूर करने के लिए कई उपाय हैं।  मेन गेट के दोनों तरफ हरे और लम्बे पौधे लगाने चाहिए। साथ ही गेट पर ऊं श्रीगणेश, स्वस्तिक, शुभ-लाभ जैसे चिन्ह बनाने से भी वास्तु दोष दूर होते हैं।
  4. वास्तु शास्त्र में मेनगेट की साफ-सफाई करने पर भी बहुत जोर दिया गया है। इसलिए रोज सुबह अपनी मेनगेट की साफ-सफाई जरूर करें। ऐसा करने से  सारी नकारात्मकता दूर होती है।
  5. अपने मेन गेट की सफाई करते समय पानी में एक चुटकी हल्दी मिला दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य का आगमन होता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

वास्तु टिप्स: अगर घर का मेन गेट उत्तर दिशा में है तो जरूर करें ये काम, नहीं आएगी नेगेटिविटी

घर की बुरी नजर को उतार सकता है मोर पंख, जानें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाले इसके 3 टोटके

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म