IPL आज जहां क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिता हो चुकी है वहीं इसमें ऐसे विवाद भी हुए हैं जिससे क्रिकेट प्रेमी सकते में आ गए। यहां हम ऐसे ही 10 सबसे बड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे ये जेंटलमैन गेम शर्मसार हो गया।
1. जब हरभजन ने मारा श्रीसंत को थप्पड़

IPL में विवाद की शुरुआत ही इस घटना से हुई थी। 2008 में प्रतियोगिता के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह ने बीच मैदान किंग्स इलैवन पंजाब के बॉलर श्रीसंत को थप्पड़ रसीद कर दिया था। थप्पड़ खाकर जहां श्रीसंत फूट-फूटकर रोने लगे वहीं पूरा स्टेडियम स्तब्ध रह गया।
2. जब फाइनल मैच के मिनट पहले ललित मोदी को किया बर्ख़ास्त

IPL को ललित मोदी के दिमाग़ की उपज माना जाता है लेकिन 2010 में उन्हें फाइनल मैच शुरु होने के चंद मिनट पहले ही कमिशनर के पद से बर्ख़ास्त कर दिया गया था। उन पर पैसे की धांधली के आरोप थे। इस घटना के बाद IPL की साख पर बट्टा लग गया था।
3. जब रविंद्र ज़ेजा पर लगा बैन

रविंद्र जडेजा को 2010 IPL से कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने में देरी कर दी थी। बताया जाता है कि ये देरी इसलिए हुई क्योंकि जडेजा दूसरी टीम के साथ मोलभाव कर रहे थे।