1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. #2009vs2019: 10 साल पहले आईसीसी वनडे रैंकिंग के बादशाह थे एमएस धोनी, आईसीसी ने ऐसे किया याद

#2009vs2019: 10 साल पहले आईसीसी वनडे रैंकिंग के बादशाह थे एमएस धोनी, आईसीसी ने ऐसे किया याद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2019 08:21 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 08:21 am IST

धोनी भले ही आज पहले जैसा प्रदर्शन न कर पाते हों लेकिन आज से 10 साल पहले उनकी बादशाहत के बारे में हर कोई जानता है।

#2009vs2019: 10 साल पहले आईसीसी वनडे रैंकिंग के बादशाह थे एमएस धोनी, आईसीसी ने ऐसे किया याद- India TV Hindi
#2009vs2019: 10 साल पहले आईसीसी वनडे रैंकिंग के बादशाह थे एमएस धोनी, आईसीसी ने ऐसे किया याद Image Source : GETTY IMAGES

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने आखिर तक नाबाद रहते हुए भारतीय टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इससे पहले मैच में जब भारत को 34 रनों से हार मिली तो आलोचकों ने एमएस धोनी को निशाने पर ले लिया था। कारण था उनकी स्लो बैटिंग। हालांकि धोनी भले ही आज पहले जैसा प्रदर्शन न कर पाते हों लेकिन आज से 10 साल पहले उनकी बादशाहत के बारे में हर कोई जानता है। 

10 साल पहले 2009 में एमएस धोनी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर थे। 771 रैटिंग के साथ एमएस धोनी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर थे। दूसरे नंबर पर क्रिस गेल थे जिनकी रैटिंग 768 थी। उस साल टॉप टेन में धोनी के अलावा युवराज सिंह (नंबर 5 पर) थे। आज 10 साल बाद 2019 में एक दूसरा भारतीय कप्तान नंबर वन पर है। विराट कोहली मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर हैं। कोहली की रैटिंग 899 है। हालांकि नंबर दो पर भी भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ही हैं। रोहित की रैटिंग 871 है। 

दरअसल सोशल मीडिया पर 2009 बनाम 2019 ट्रेंड चल रहा है। इसके मुताबिक लोग अपने 2009 और 2019 के फोटो व घटनाओं को शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में आईसीसी ट्वीट करते हुए 2009 और 2019 की वनडे रैंकिंग शेयर की है। आईसीसी ने इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहे #10YearChallenge के तहत धोनी और कोहली की रैकिंग शेयर की है। 

साल 2009 में धोनी ने 29 वनडे मैच खेले थे। 29 वनडे मैचों की 24 पारियों में 70.47 के धमाकेदार औसत से 1198 रन बनाए थे। धोनी के बल्ले से इस साल 2 शतक व 9 अर्धशतक निकले थे। 24 पारियों में धोनी 7 बार नॉट आउट लौटे थे। हालांकि धोनी की मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग 21 है और उनकी रैटिंग 674 है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल