1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आख़िर द्रविड़-गांगुली का 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूट ही गया

आख़िर द्रविड़-गांगुली का 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूट ही गया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2016 11:30 am IST,  Updated : Jun 07, 2016 11:30 am IST

इंग्लैंड में लिस्ट-ए मैच में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का 17 साल पुराना क्रिकेट रिकॉर्ड टूट गया। मिशेल लंब और रिकी वेसेल्स ने इंग्लैंड में नॉर्थम्प्टनशर के गेंदबाजी अटैक की परख़चे उड़ाते हुए नया

Saurav Ganguly, Rahul Dravid- India TV Hindi
Saurav Ganguly, Rahul Dravid

इंग्लैंड में लिस्ट-ए मैच में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का 17 साल पुराना क्रिकेट रिकॉर्ड टूट गया। मिशेल लंब और रिकी वेसेल्स ने इंग्लैंड में नॉर्थम्प्टनशर के गेंदबाजी अटैक की परख़चे उड़ाते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला।

लंब और रिकी वेसेल्स ने पहले विकेट के लिए 39.2 ओवर में 342 रन जोड़ डाले। रॉयल लंदन वनडे कप के ग्रुप मैच में दोनों यह रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड में इससे पहले पहले विकेट के लिए वनडे में इतने रनों की पार्टनरशिप कभी नहीं हुई है। दोनों ने इंग्लैंड में पहले विकेट के लिए द्रविड़ और गांगुली का 1999 वर्ल्ड कप में बनाए गए पहले विकेट के लिए 318 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ डाला। इन दोनों ने तब श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 318 रनों की साझेदारी की थी।

नॉटिंघमशर ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 445 रन बनाए। लिस्ट-ए मैच में यह दुनिया का दूसरा बेस्ट टोटल था। सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड सरे के नाम दर्ज है जिसने 2007 में ओवल में चार विकेट पर 496 रन बनाए थे।

लंब ने अपनी 184 रनों की पारी में 150 गेंदों का सामना किया और 21 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं वेसेल्स ने 97 गेंद पर 146 रन ठोक डाले। उनके बल्ले से 14 चौके और 8 छक्के निकले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल