नई दिल्ली: IPL-9 के संस्करण में 2 दो नई टीमों के शामिल किए गया है। चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगने के बाद उनके स्थान पर पुणे और राजकोट की टीमों को शामिल किया गया है। पुणे की फ्रेंचाइजी संजीव गोयनका की न्यू राइजिंग कंपनी को मिली तो वहीं, राजकोट की फ्रेंचाइजी इंटेक्स मोबाइल को मिली है। IPL का अगला सीजन 8 अप्रैल से 29 मई 2016 के बीच खेला जाएगा।
बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘वे BCCI से एक पैसा भी नहीं लेंगे बल्कि बोर्ड को पैसा देंगे.’ दोनों टीमों को रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के तहत बेचा गया जिसमें बेसप्राइज 40 करोड़ रुपये था और बोली लगाने वाले को उससे कम रकम की बोली लगानी थी। सबसे कम बोली लगाने वाले को टीम दी गई।
आपको बता दें कि IPL-6 में राजस्थान रॉयल्स टीम के पूर्व सहमालिक राज कुंद्रा और चेन्नई सुपरकिंग के सीईओ गुरुनाथ मयप्पन पर सट्टेबाजी के आरोप लगे थे। इसके बाद इस अनियमितता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस आर एम लोढ़ा के नेतृत्व में एक समिति बनाई थी। इस समिति ने इन दोनों टीमों को प्रतिबंधित करने के साथ साथ बीसीसीआई से किसी भी प्रकार का संबंध न रखने का आदेश दिया था। इन दोनों टीमों पर दो साल का बैन लगा है।