
cricket
यह सुनकर अंपायर ने फिल्डर से कहा कि गेंद पेड़ पर अटक गई है। इत्तेफाक से पेड़ बहुत ऊंचा था और उस पर चढ़ना मुमकिन नहीं था। इस तरह काफी देर तक स्कारटेक की टीम बॉल को नीचे लाने का असफल प्रयास करती रही।
जब स्कारटेक की पूरी टीम बॉल को निकाल पाने में कामयाब नहीं हो पाई तो अंपायर के कहने पर पेड़ को काटने का प्रबंध किया गया। एक फिल्डर ने मजदूर को बुलाया।
मजदूर ने कुल्हाड़ी से पेड़ को काटना शुरू किया, उधर इस दौरान क्रीज पर बल्लेबाजों का रन बनाने का सिलसिला जारी था। काफी देर और कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर ने कुल्हाड़ी से पेड़ को काट दिया और इस तरह बॉल फिल्डर को मिली। लेकिन जब तक फिल्डर गेंद को विकेट तक पहुंचा पाता, बल्लेबाज 286 रन बना चुके थे।