1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरक्षा की वजह से तीन इंग्लिश खिलाड़ियों का PSL फ़ाइनल में खेलने से मना

सुरक्षा की वजह से तीन इंग्लिश खिलाड़ियों का PSL फ़ाइनल में खेलने से मना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 01, 2017 03:30 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 03:30 pm IST

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के केविन पीटरसन, टेमल मिल्स और ल्यूक राइट ने लाहौर में 5 मार्च को होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग के फ़ाइनल सें खेलने से मना कर दिया है। ल्यबक राइट ने ट्वीट

Pietersen, Luke, Mills- India TV Hindi
Pietersen, Luke, Mills

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के केविन पीटरसन, टेमल मिल्स और ल्यूक राइट ने लाहौर में 5 मार्च को होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग के फ़ाइनल सें खेलने से मना कर दिया है। 

ल्यबक राइट ने ट्वीट करके कहा कि उनका परिवार है उनके लिए खेल जोख़िम लेने लायक नही है। "भरे मन से कहना पड़ रहा है कि मैं लाहौर नहीं आऊंगा।"

पीटरसन ने भी दुबई को अलविदा कहते हुए कहा कि वह लंदन वापस अपने परिवार के पास जा रहे हैं। मिल्स ने भी ट्वीट करके कहा कि वह फाइनल मैच में नहीं होंगे।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स मंगलवार को शरजाह में पेशावर ज़ल्मी को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया है। 

इस बीच क्वेटा ग्लैडिएटर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन इंग्लिश खिलाड़ियों ने टीम प्रबंधन को अपने फ़ैसले से अवगत करा दिया है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को लाहौर जाने के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन हाल ही में पाकिस्तान में हुए बम विस्फटों की वजह से खिलाड़ियों के दिमाग़ में संदेह बैठ गया।

फ़ेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने भी खिलाड़ियों को लाहौन न जाने की सलाह दी थी।

पंजाब सरकार ने सोमवार को सुरक्षा की समीक्षा के बाद फाइनल मैच को हरी झंडी दिखाई है। सरकार ने दोनों टीमों के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा देने का फ़ैसला किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल