1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गोवा क्रिकेट संघ: तीन करोड़ के घोटाले में तीन उच्च अधिकारी गिरफ्तार

गोवा क्रिकेट संघ: तीन करोड़ के घोटाले में तीन उच्च अधिकारी गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Jun 15, 2016 10:56 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 11:01 pm IST

गोवा पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने तीन करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में गोवा क्रिकेट संघ (GCA) के शीर्ष तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

goa cricket association- India TV Hindi
goa cricket association

पणजी: गोवा पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने तीन करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में गोवा क्रिकेट संघ (GCA) के शीर्ष तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जीसीए के अध्यक्ष चेतन देसाई, सचिव विनोद फड़के और कोषाध्यक्ष अकबर मुल्ला को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इसके बाद इनसे पूछताछ की जाएगी।

गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, "इन तीनों को धोखाधड़ी, प्रतिरुपण, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।"

चार जून को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गोआ क्रिकेट संघ के तीन उच्च अधिकारी देसाई, फड़के और मुल्ला ने फर्जी हस्ताक्षर कर जीसीए के खाते से 3.13 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है।

यह एक बड़ा मामला है, यदि इसकी सटीक जांच हो तो गोआ क्रिकेट संघ से जुड़े और भी अनेक मामले सामने आ सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल