1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी ओवर में चाहिए थे 35 रन, फिर इस खिलाड़ी ने 6 छक्के लगाकर किया चमत्कार

आखिरी ओवर में चाहिए थे 35 रन, फिर इस खिलाड़ी ने 6 छक्के लगाकर किया चमत्कार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 17, 2021 08:08 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 08:08 pm IST

यह घटना गुरुवार को आयरलैंड में एक क्लब क्रिकेट मैच के दौरान घटी जब उत्तरी आयरिश क्लब क्रेग का सामना बल्लीमेना से हुआ।  

35 runs were needed in the last over, then this player did a miracle by hitting 6 sixes- India TV Hindi
35 runs were needed in the last over, then this player did a miracle by hitting 6 sixes Image Source : VIDEOGRAB - TWITTER/@NCU_NEWS

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में बाजी कभी भी पलट सकती है। इसका उदहारण हाल ही में हमें एक क्लब क्रिकेट के दौरान मिला। अगर हम आपसे कहे कि किसी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 35 रनों की जरूरत हो तो आप क्या कहेंगे। ये दावे के साथ कहा जाता सकता है कि सभी का जवाब होगा कि गेंदबाजी करने वाली टीम आसानी से यह मैच जीत जाएगी, लेकिन आयरलैंड के एक खिलाड़ी ने ऐसा चमतकार किया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में 6 छक्के जड़ टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई।

यह घटना गुरुवार को आयरलैंड में एक क्लब क्रिकेट मैच के दौरान घटी जब उत्तरी आयरिश क्लब क्रेग का सामना बल्लीमेना से हुआ।

अंतिम ओवर में बल्लीमेना को जीत के लिए 35 ओवर की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि क्रेग के लिए यह आसान जीत होगी। लेकिन जॉन ग्लास ने अंतिम छह गेंदों में छह छक्के लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाकर हर किसी को हैरान कर दिया।

आखिरी ओवर खेलने से पहले कप्तान ग्लास 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहा था। आखिरी ओवर में 36 रन ठोंकने के साथ उन्होंने अपनी पारी का आंत नाबाद 87 रन पर किया।

उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेकिन ग्लास परिवार में जश्न मनाने का एक और कारण था क्योंकि उनके बड़े भाई सैम ने पहली पारी में पांच रन देकर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल