1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL सीज़न-10 के लिए आज सजेगी क्रिकेटरों की मंडी

IPL सीज़न-10 के लिए आज सजेगी क्रिकेटरों की मंडी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 20, 2017 09:52 am IST,  Updated : Feb 20, 2017 09:52 am IST

IPL सीजन-10 के लिए आज बैंगलोर में क्रिकेटरों की मंडी सजेगी। नीलामी में 357 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें ईशांत शर्मा सहित 11 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इन खिलाड़ियों की सूची

IPL auction- India TV Hindi
IPL auction

IPL सीजन-10 के लिए आज बैंगलोर में क्रिकेटरों की मंडी सजेगी। नीलामी में 357 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें ईशांत शर्मा सहित 11 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इन खिलाड़ियों की सूची में 62 बल्लेबाज, 117 गेंदबाज, 148 हरफनमौला खिलाड़ी और 30 विकेटकीपर हैं। इस नीलामी में 227 ऐसे नवोदित खिलाड़ी हैं, जो शीर्ष स्तर पर पदार्पण का इंतजार कर रहे हैं। इसमें पांच खिलाड़ी अफगानिस्तान के हैं।

नीलामी में IPL की आठ टीमें 357 में से ज़्यादा से ज़्यादा 76 खिलाड़ियों में से अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुनेंगी। 

इस नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 23.1 करोड़ रुपये की राशि के साथ उतरेगी। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स 19.75 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब 23.35 करोड़, मौजूदा विजेता सनराइजर्स हैदराबाद 20.9 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 17.8 करोड़, राइजिंग पुणे सनराइजर्स 17.5 करोड़, गुजरात लॉयन्स 14.35 करोड़ और मुंबई इंडियन्स की टीम 11.5 करोड़ रुपये की राशि के साथ उतरेगी।

भारतीय खिलाड़ियों में बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, प्रज्ञान ओझा, इरफान पठान, नाथू सिंह, मनोज तिवारी, कर्ण शर्मा, वरुण आरोन और राहुल शर्मा पर अधिक बोली लगने की उम्मीद है। इस नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि व्यवस्थापकों की समिति (सीओए) ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि बोर्ड के उपाध्यक्ष सी. के. खन्ना, अमिताभ चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी या आईपीएल संचालन समिति के पूर्व कर्मचारी, जो बीसीसीआई के सदस्य रहे हैं, वे सभी इस नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे।

एक बयान में कहा गया कि आईपीएल संचालन समिति के अन्य सदस्यों के सम्मान के तहत केवल वहीं सदस्य आईपीएल के दसवें संस्करण की नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं, जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के तहत निष्कासित नहीं किया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल