1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने सबसे तेज बतौर कप्तान वनडे में 4000 रन पूरे किए, 66वें मैच में हासिल किया ये मुकाम

विराट कोहली ने सबसे तेज बतौर कप्तान वनडे में 4000 रन पूरे किए, 66वें मैच में हासिल किया ये मुकाम

 Reported By: IANS
 Published : Mar 08, 2019 10:50 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 10:50 pm IST

बतौर कप्तान अपना 66वां मैच खेल रहे कोहली ने अपनी पारी का 27वां रन बनाने के साथ ही बतौर कप्तान वनडे में 4000 रन पूरे कर लिए। 

विराट कोहली ने सबसे तेज बतौर कप्तान वनडे में 4000 रन पूरे किए, 66वें मैच में हासिल किया ये मुकाम- India TV Hindi
विराट कोहली ने सबसे तेज बतौर कप्तान वनडे में 4000 रन पूरे किए, 66वें मैच में हासिल किया ये मुकाम Image Source : GETTY IMAGES

रांची। विराट कोहली वनडे में 4000 रन पूरा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की। बतौर कप्तान अपना 66वां मैच खेल रहे कोहली ने अपनी पारी का 27वां रन बनाने के साथ ही बतौर कप्तान वनडे में 4000 रन पूरे कर लिए। 

कोहली से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरभ गांगुली के नाम यह उपलब्धि थी। कप्तान के रूप में कोहली 62 पारियों में अब तक 18 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

कोहली कप्तान के रूप में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसके लिए 63 पारियों का सहारा लिया है। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने 77 पारियों में बतौर कप्तान 4000 रन पूरे किए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल