कोलकाता: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम ट्वेंटी.20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शाम को भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया और इसके साथ ही साउथ अफ़्रीका ने तीन मैच की सीरीज़ 2-0 से जीत ली।
आधिकारिक मैच स्कोरर ने कहा, मैच अधिकारी अंपायर ए के चौधरी और विनीत कुलकर्णी तथा मैच रेफरी क्रिस ब्राड पहले सात बजकर 30 मिनट पर पिच का निरीक्षण किया और फिर रात साढ़े नौ बजे फिर निरीक्षण करके मैच रद्द करने का पैसला किया।
शाम को बारिश होने के कारण बहुत कम दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। खिलाड़ी भी मैदान पर नहीं उतरे तथा मैदानकर्मियों ने दो सुपरसोपर्स के जरिये मैदान सुखाने की कोशिश की लेकिन मैदान इतना गीला था कि खेल संभव ही नहीं हो सका।
दक्षिण अफ्रीका ने धर्मशाला और कटक के मैच जीते थे। अब पांच मैचों की वनडे सीरीज़ रविवार से शुरु होने जा रही है। पहला मैच कानपुर में है।