कोलंबो: भारत ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक चार विकेट खोकर 119 रन बना लिए। लंच के पहले आखि़री ओवर में रोहित शर्मा (26) आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा 55 रन बनाकर खेल बनाकर खेल रहे हैं।
आज टीम इंडिया ने दो विकेट पर 50 रन के आगे खेलना शुरु किया लेकिन कप्तान जल्द ही आउट हो गए। उन्होंने 18 रन बनाए। ये सफलता श्रीलंका के कप्तान एंजलो मैथ्यूज़ को मिली।
64 पर तीन विकेट होने के बाद पुजारा और शर्मा ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े और दोनों ही सेट लग रहे थे कि तभी लंच के पहले आखिरी ओवर में प्रसाद ने रोहित को आउट कर दिया।
कल बारिश की वजह से सिर्फ 15 ओवर ही हो पाए थे।
तीन मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर है। श्रीलंका ने जहां पहला टेस्ट जीता था वहीं भारत ने दूसरा टेस्ट जीतकर बराबरी कर ली।
भारत श्रीलंका की ज़मीन पर 22 साल पहले टेस्ट सीरीज़ जीता था। टीम इंडिया में जहां नए खिलाड़ी हैं वहीं कुमार संगकारा के रिटायरमेंट के बाद श्रीलंका क्रिकेट का नया युग शुरु हो रहा है। संगकारा दूसरे टेस्ट के बाद रिटायर हो गए हैं।