क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो भारत की रग रग में समाया हुआ है और यही वजह है कि यहां विश्वस्तरीय खिलाड़ी पैदा होते रहते हैं। ऐसा ही एक खिलाड़ी है शयान जमाल। हैरान करने वाली बात ये है कि शयान की उम्र सिर्फ चार साल है लेकिन उसकी बैटिंग को देखकर लगता है मानों कोई मैच्चौर खिलाड़ी खेल रहा हो। वह अपनी इस अद्भुत प्रतिबा के बल पर अपने स्कूल की अंडर12 टीम में सिलेक्ट हो गया।
शयान दिल्ली के संगम विहार विहार के हमदर्द स्कूल में पढ़ता है और उसके पिता अरशद जमाल क्लब स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। अरशद ने अपने बेटे की प्रतिभा को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। उनका कहना है, “शयान का क्रिकेट सेंस बहुत तेज़ है और वह अपने देश के लिए खेलने को बेताब है। अगर मैं उसे क्रिकेट से एक-दो दिन की छुट्टी दे देता हूं तो वह नेट्स पर जाने के लिए मचलने लगता है। उसका खेल बहुत स्वाभाविक है और मैं उसे तराशने की कोशिश कर रहा हूं।''
शयान का कहना है, “मैं विराट कोहली की तरह एक दिन इंडिया के लिए खेलना चाहता हूं। मुझे विराट पसंद है क्योंकि वह बहुत अच्छे बैट्समैन हैं और सेंचुरी लगाते हैं।”
शयान के पिता का कपड़ं का कारोबार है लेकिन वह चाहते हैं कि शयान क्रिकेटर बने। उनका मानना है कि वह ईश्वर की देन है। “मेरे परिवार और दोस्तों को लगता है कि मैं शयान पर वक़्त बरबाद कर रहा हूं लेकिन लेकिन मुझे लगता है कि ईश्वर ने उसे अद्भुत प्रतिभा के साथ इस दुनिया में भेजा है, मैं उसेक सात नाइंसाफी नहीं कर सकता। मुझे य़क़ीन है कि ईश्वर कोई नकोई रास्ता ज़रुर दिखाएगा।”