1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चौथे वनडे में श्रीलंका को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त

चौथे वनडे में श्रीलंका को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त

 Reported By: IANS
 Published : Mar 14, 2019 11:56 am IST,  Updated : Mar 14, 2019 11:56 am IST

 दक्षिण अफ्रीका ने यहां खेले गए चौथे वनडे मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 4-0 बढ़त बना ली।

Team South Africa- India TV Hindi
Team South Africa Image Source : @ICC TWITTER

पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका ने यहां खेले गए चौथे वनडे मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 4-0 बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 189 रन पर ढेर कर दिया और फिर 32.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

मेजबान टीम के लिए क्विंटन डीकॉक ने 51, कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने 43 और जेपी ड्यूमिनी ने नाबाद 31 रन बनाए। डेविड मिलर ने नाबाद 25 रन बनाए। 

श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा को तीन और कसुन रजिता को एक विकेट मिला। 

इससे पहले श्रीलंकाई टीम 39.2 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए इसुरु उडाना ने 78 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अविश्का फर्नाडो ने 29 रनों का योगदान दिया। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नोर्जे ने तीन, एंडिले फेहलुकवायो ने दो और डेल स्टेन, लुंगी एनगिदी, तबरैज शम्सी तथा ड्यूमिनी ने एक-एक विकेट लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल