पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद): भारत तथा वेस्टइंडीज की टीमों के बीच क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला गया चौथा टेस्ट मैच सोमवार को पांचवें दिन बिना नतीजे के समाप्त हो गया। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीत ली है। भारत ने पहले और तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल की थी जबकि दूसरा टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। चौथा टेस्ट पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया।
भारत ने सीरीज तो जीत ली लेकिन उसने टेस्ट क्रिकेट मे नम्बर-1 टीम का ताज गंवा दिया है। यह ताज भारत को श्रीलंका के हाथों आस्ट्रेलिया की हार के बाद मिला था। अब यह ताज पाकिस्तान को मिल गया है, जिसने हाल के दिनों में इंग्लैंड सहित कई अन्य टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।
चौथे टेस्ट मैच में सिर्फ 22 ओवर फेके जा सके। पहले दिन के पहले सत्र में ये ओवर फेके गए थे लेकिन उसके बाद बाकी के 14 सत्रों तक कोई खेल नहीं हो सका। कैरेबियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 62 रन बनाए थे।